इन क्रिकेटर्स के निक नेम जानकर हंस पड़ेंगे आप

some of the hilarious nickname of your favourite cricketers
इन क्रिकेटर्स के निक नेम जानकर हंस पड़ेंगे आप
इन क्रिकेटर्स के निक नेम जानकर हंस पड़ेंगे आप

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के निक नेम जरूर सुने होंगे। कभी विराट तो कभी धोनी, बीच मैदान में जब टीम इंडिया के प्लेयर्स से बात करते हैं तो वो उन्हें उनके निक नेम से ही बुलाते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का गेम जितना दिलचस्प है उतना ही मजेदार है उनका निक नेम। आइये हम आपको टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर्स के निक नेम बताते हैं।

 

Related image
    
 

विराट कोहली (चीकू)

विराट कोहली कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैन्स जानते ही होंगे कि उनका निक नेम चीकू है लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि उनका ये नाम आखिर पड़ा कैसे? असल में उनके छोटे बालों वाले हेयरकट में उनके कान काफी बड़े दिखते थे। छोटे बाल और बड़े कान उन्हें एक क्यूट लुक देते थे। दिल्ली में उनके एक कोच को उनका लुक चम्पक के खरगोश चीकू की तरह लगा और तभी से उन्हें चीकू नाम दे दिया गया।

 

Image result for ms dhoni

 

एमएस धोनी (माही)

इससे पहले, उनका नाम मही था, जो महेंद्र के मुकाबले एक छोटा नाम हुआ करता था। धीरे-धीरे क्रिकेट की दुनिया में जब वो लोगों के बीच मशहूर हो गए तब से उनके फैन्स उन्हें माही नाम से बुलाने लगा। 

 

Related image

 

अजिंक्या रहाणे (अज्जू और जिंक्स)

अजिंक्या दोनों निक नेम उनके पहले नाम से आते हैं। इनमे से जिंक्स सबसे ज्यादा मशहूर है। दरअसल ये नाम उन्हें शेन वॉर्न ने दिया था। राजस्थान रॉयल्स टीम के तरफ से खेलने के दौरान शेन वॉर्न अजिंक्या नाम का उच्चारण नहीं कर पा रहे थे, इसी कारण शेन उन्हें जिंक्स के नाम से बुलाने लगें। हालांकि, अजिंक्य का कहना है कि उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें प्यार से अज्जू नाम दिया है।

 

Image result for shikhar dhawan gabbar

 

शिखर धवन (जाट और गब्बर)

शिखर का कहना है कि उन्हें उनके दोनों ही निक नेम पसंद है। जाट या जाट जी नाम उनके चरित्र की वजह से दिया गया है, लेकिन गब्बर नाम सबसे ज्यादा मशहूर है। उनके रणजी करियर के दौरान वो खेल के मैदान में टीम का मोरल बढ़ाने के लिए शोले के गब्बर की नकल उतारा करते थे - "बहुत याराना लगता है"। तभी से उन्हें सभी ने गब्बर नाम दे दिया।

 

Image result for hardik pandya

 

हार्दिक पांड्या (हैयरी और रॉकस्टार)

हार्दिक पांड्या के लगातार हेयर स्टाइल बदलने के कारण उन्हें ये नाम दिया गया है। मुंबई इंडियंस के लॉकर रूम में उनके दोस्तों ने उन्हें रॉकस्टार नाम दिया। हार्दिक का ये भी कहना है कि सुरेश रैना ने उन्हें भारतीय टीम का न्येमार कहा है।

Created On :   8 May 2018 9:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story