सोमवती अमावस्या: ये आसान उपाय दूर करेंगे गरीबी, दरिद्रता

सोमवती अमावस्या: ये आसान उपाय दूर करेंगे गरीबी, दरिद्रता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। यहां हम आपको सोमवती अमावस्या के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन्हें करने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है साथ ही सुख व समृद्धि का आगमन होता है...

 

ये हैं आसान उपाय...

-सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य नारायण को अर्घ्य देना अतिउत्तम बताया गया है। ऐसा करने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है।

 

-यदि चंद्र कमजोर स्थिति में है तो गाय को दही और चावल खिलाएं इससे मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ेगी।

 

-इस दिन दान का अतिमहत्व है। दान करने या किसी भूखे को भोजन कराने से विष्णुदेव प्रसन्न होकर आशीष प्रदान करते हैं।

 

-इस दिन पवित्र नदी, तटों पर मौन स्नान करना चाहिए। इससे ब्रम्हमुहूर्त का फल प्राप्त हाेता है अाैर सूर्यदेव के साथ ही भगवान विष्णु अाैर शिव की विशेष कृपा प्राप्त हाेती है।

 

-इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही शिव पूजन का भी विशेष महत्व है। विधि-विधान से हरि और हर का पूजन करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

 

-अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए कंडे में गुड़, घी का धूप देकर पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है। यह पूजन किसी तीर्थस्थल पर जाकर विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में भी की जा सकती है। 

 

-पितृदोष निवारण करना है तो सोमवती अमावस्या का दिन उर्पयुक्त है। सूर्य को अघ्र्य देते समय पितृ तर्पण के लिए ॐ पितृभ्य नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता और कोर्ट कचहरी से संबंधित विवादों का निपटारा होता है। घरेलू झगड़ों क्लेश का भी समाधान आसानी से हाेता है। 

- सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान पुण्य करने से, ब्राहमण को भोजन कराने से पितर प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। 

Created On :   17 Dec 2017 3:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story