कृषि वैज्ञानिक दादा जी खोब्रागडे के बेटे को मिले सरकारी नौकरी - अशोक चव्हाण

Son of agricultural scientist got government jobs: Ashok Chavan
कृषि वैज्ञानिक दादा जी खोब्रागडे के बेटे को मिले सरकारी नौकरी - अशोक चव्हाण
कृषि वैज्ञानिक दादा जी खोब्रागडे के बेटे को मिले सरकारी नौकरी - अशोक चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने इस पर बात पर दुख जताया है कि चंद्रपुर के कृषि वैज्ञानिक दादाजी खोब्रागडे निधन के बाद महाराष्ट्र की BJP सरकार का कोई मंत्री उनके परिवार से मिलने नहीं गया। दादाजी के अंतिम दाह संस्कार में भी BJP सरकार का कोई मंत्री शामिल नहीं हुआ, जबकि इस जिले से फडणवीस सरकार में कई विधायक मंत्री है। गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक छोटे से गांव नांदेड में गए और वहां उन्होंने दादाजी के परिवार से सदस्यों से मिले और खोब्रागड़े को श्रद्धांजलि दी थी।

कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई
बुधवार को राहुल गांधी के साथ चंद्रपुर के नांदेड़ गए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि एक तीसरी पास गरीब किसान ने अपने दम पर बिना किसी सरकारी सुविधा के धान की 9 किस्म की खोज की थी। चव्हाण ने कहा कि हम दादाजी खोब्रागड की सभी खोज की गई धान की प्रजातियों को पेटेंट कराने की मांग सरकार से करते हैं। इसके अलावा उनके गांव नांदेड़ में ही 100 एकड़ में धान के लिए शोध संस्थान बनाने, नए युवकों को शोध के लिए प्रेरित करने हुए दादाजी खोब्रागडे के नाम पर पुरस्कार देने तथा उनके दोनों लड़कों सरकारी नौकरी देने की मांग करते हैं।

Created On :   14 Jun 2018 6:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story