न्यूयार्क में कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

न्यूयार्क में कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 5 महीने बाद न्यूयॉर्क से मुंबई वापस लौट आई हैं। सोनाली को सोमवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनाली के साथ उनके पत‍ि गोल्डी बहल एयरपोर्ट पर साथ द‍िखे। पति गोल्डी ने कहा कि सोनाली की तबीयत ठीक है। उनका इलाज बंद हो गया है, लेकिन रेगुलर चेकअप होते रहेंगे।

फैंस से जुड़ी रहीं
मालूम हो कि इसी साल जुलाई के पहले हफ्ते में सोनाली ने बताया था कि वह हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद से ही सोनाली पिछले 5 महीनों से न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट ले रही थीं। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली कई कीमोथैरपी सेशन से गुजर चुकी हैं। इसकी वजह से उन्हें अपने बाल भी कटवाने पड़ गए थे। इलाज के दौरान सोनाली हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहीं।   


 
    

Created On :   3 Dec 2018 5:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story