सोनम की मेहंदी : कपूर मेंशन में लगा सितारों का जमावड़ा, दुल्हन ने भी खूब लगाए ठुमके

सोनम की मेहंदी : कपूर मेंशन में लगा सितारों का जमावड़ा, दुल्हन ने भी खूब लगाए ठुमके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधने जा रहीं हैं। सोनम लॉन्ग टाइम ब्वॉफ्रेंड दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। रविवार को सोनम कपूर का मेहंदी फंक्शन था जिसमें बॉलीवुड के सितारे पहुंचे और सभी ने रस्म की मेहंदी लगवाई। सोनम की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। जिसमें सितारों के साथ उनके फैमिली मेंम्बर्स नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।

कपूर खानदान के होने वाले दामाद आनंद आहूजा का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। सेरेमनी के दौरान सोनम के हाथों पर मेहंदी सजाई गई और आनंद आहूजा उनके बगल में बैठे नजर आए।वहीं सोनम और आनंद ने खूब डांस भी किया। मेहंदी फंक्शन में कपूर फैमिली और फ्रेंड्स ने काफी मस्ती और डांस किया।  

इस दौरान सोनम कपूर भी किसी से पीछे नहीं थीं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में सोनम कपूर ने दूल्हे राजा आनंद को गले लगाकर डांस किया। इस फंक्शन में सोनम की खास फ्रेंड जैकलीन ने भी जमकर डांस किया। वहीं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही सारा अली खान ने भी सोनम की मेहंदी में जमकर डांस किया। 

सोनम और आनंद की भी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें दोनों एक दूसरे के अंदर खोए हुए नजर आए। इस मेहंदी सेरेमनी में सोनम की बहन रिया और कजिन शनाया, खुशी और जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं।

दूसरी तरफ दुल्हन के पापा अनिल, चाचा संजय और बोनी कपूर भी इस फंक्शन में नजर आए। बात करें सोनम के भाइयों की तो अर्जुन, हर्षवर्धन और मोहित मारवाह भी मेहंदी सेरेमनी को इंजॉय करते नजर आए। आपको बताते चलें कि सोमवार को सोनम के घर संगीत का फंक्शन भी हैं।

सोनम के खास दोस्त करण जौहर भी यहां आए जो मौजूद मीडिया को तस्वीरों के लिए मजे से पोज दे रहे थे। आपको बता दें कि करण भी सोनम के संगीत पर कुछ जबरदस्त परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ भाई अर्जुन कपूर और हर्शवर्धन भी जो पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं, वो भी यहां स्टाइलिश कुर्ते में दिखाई दिए।

Created On :   7 May 2018 5:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story