Sony ने लॉन्च किए Xperia सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Sony launches three new smartphone of Xperia Series, Know price
Sony ने लॉन्च किए Xperia सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
Sony ने लॉन्च किए Xperia सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्‍गज इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी Sony ने अपने Xperia सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें दो मिड रेंज हैंडसेट Xperia 10 और Xperia 10 Plus के साथ फ्लैगशिप Xperia 1 भी शामिल है। इन तीनों स्मार्टफोन में अल्ट्रा वाइड 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फ्लैगशिप Xperia 1 कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। हालांकि खबरों के अनुसार इस फोन को EUR 799 (लगभर 74,200 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन इस साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। 

Sony Xperia 10 को 349.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 24,800 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Sony Xperia 10 Plus को 429.99 अमेरिकी डॉलर (लगभर 30,500 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। ये दोनों डिवाइस अमेरिका में 18 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, नेवी ब्लू, पिंक और सिल्वर कलर विकल्प के साथ लॉन्च किए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

स्पसिफिकेशंस और फीचर्स
Sony Xperia 1 

इस स्मार्टफोन में 6.5-inch की 4K, HDR OLED CinemaWide डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1644×3840 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है, इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की सुरक्षा दी गई है। 

इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इनमें 12MP+12MP+12MP सेंसर शामिल हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इस फोन में  6 GB रैम दी गई है। Xperia 1, Android 9.0 Pie पर काम करता है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 3,300mAh की बैटरी दी गई है।  

Sony Xperia 10  
Xperia 10 में 6इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5MP सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 3 GB रैम दी गई है। वहीं इंटरनल स्टोरेज 64 GB है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Xperia 10, Android Pie आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 SoC प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 2,870 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Sony Xperia 10 Plus 
Sony Xperia 10 Plus में 6.5 फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। इसकी स्क्रीन को कॉनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें पहला 12 मेगापिक्सल और दसूरा 8 मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। फोन के रियर कैमरे से आप 4K क्वालिटी की वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। फोन 5X डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। 

इस फोन में 4 GB रैम दी गई है। वहीं इंटरनल स्टोरेज 64 GB दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भी Android Pie पर काम करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 636 SoC प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। 

 

Created On :   2 March 2019 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story