Sony Xperia XZ4 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 8GB रैम

Sony Xperia XZ4 can get Snapdragon 855 chipset  and 8 GB RAM
Sony Xperia XZ4 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 8GB रैम
Sony Xperia XZ4 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 8GB रैम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्‍गज इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी Sony जल्द अपना नया स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को दो बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है। हाल ही में इसे बेंचमार्क वेबसाइट AnTutu पर मॉडल नंबर I8134 ने 395,721 स्कोर किया। इसके अलावा इसे गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट को Xperia XZ4 माना जा रहा है, जो कि Xperia XZ3 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। 
 
Sony Xperia XZ4 को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 या CES 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि CES 2019 की शुरूआत 8 जनवरी से होने जा रही है। जहां Sony कई डिवाइस की घोषणा कर सकती है, जिसमें मिड रेंज और लो एंड स्मार्टफोन्स को भी शामिल किया जा सकता है।

मॉडल नंबर
वेबसाइट गीकबेंच पर सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में Sony Xperia XZ4 ने क्रमश: 3,497 और 12,801 स्कोर किया है। वहीं बेंचमार्क वेबसाइट एंटूटू पर यह अब तक का सबसे उच्च स्कोर है। एक रिपोर्ट के अनुसार Sony के आगामी स्मार्टफोन Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra के मॉडल नंबर क्रमश: I3XX और I4XX हैं। अनुमान है कि Sony के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I8XX हो सकता है।

बिग डिस्प्ले
गीकबेंच लिस्टिंग में बताया गया है कि Sony Xperia XZ4 लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करेगा। इसमें 8 GB रैम दी जाएगी। वहीं इससे पहले लीक हुई जानकारी में यह भी बताया गया था कि इस फोन में Xperia XZ4 स्मार्टफोन में 6.55 इंच की बिग डिस्प्ले दी जाएगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। इस हैंडसेट में पतले बेजेल्स दिए गए हैं। 

चिपसेट
इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं टिप्स्टर OnLeaks ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, LED नोटिफिकेशन लाइट दी जाएगी। इसके टॉप में फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।  


 

Created On :   7 Jan 2019 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story