साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता

South african cricketer keshav maharaj reletion from india and sultanpur of UP
साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता
साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता

डिजिटल डेस्क, सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की ओर से भारतीय मूल का एक क्रिकेटर भी भारत के ही खिलाफ मैदान में जल्वे बिखेर रहा है। इस क्रिकेटर का नाम केशव महाराज है। केशव ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 105 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया है। बता दें कि केशव महाराज का भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से बड़ा गहरा नाता रहा है।

बता दें कि केशव महाराज के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते थे। केशव के अनुसार उनके पिता आत्मानंद महाराज ने बताया था कि सन् 1874 का वो दौर था, जब भारतीय लोग अच्छा जीवन जीने और काम की तलाश में दक्षिण अफ्रीका का रुख कर रहे थे। इसी दौरान केशव महाराज के पूर्वज भी सन् 1874 में सुल्तानपुर से साउथ अफ्रीका के डरबन शहर आ गए थे। बता दें कि केशव के परिवार में चार सदस्य हैं। केशव के मां-पिता और एक बहन, जिसकी श्रीलंका के ही रहने वाले एक व्यक्ति से शादी हुई है।

आत्मानंद महाराज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि दक्षिण अफ्रीका को अच्छी स्किल वाले मजदूरों की जरूरत थी। आज की भांति उस दौर में भी भारतीयों के पास अच्छा कृषि का अनुभव था और वे अन्य कामों में भी निपुण थे, जिन्होंने देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उस समय दक्षिण अफ्रीका में बहुत से अवसर थे, जो कि कृषि सेक्टर के अनुभव और अन्य काम को करने में मददगार थे। आत्मानंद ने कहा कि हम अपने परिवार की 5वीं या छठी पीढ़ी हैं। महाराज उपनाम मेरे पूर्वजों का था जिसे अपना उपनाम रखना हमारी अपनी इच्छा थी। हम जानते हैं कि भारत में नाम का क्या महत्व है।


महाराज ने तोड़ा 105 साल पुराना क्रिकेट रिकॉर्ड
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल रहे एक मात्र स्पिनर केशव महाराज ने दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास का 105 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मैच में टीम ने पहली बार अपने एकमात्र स्पिनर केशव से पारी की शुरुआत कराई। केशव से पहले स्पिनर ऑबरे फॉकनर ने 1912 में पारी की शुरुआत की थी। केशव ने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 25 की औसत से 56 विकेट लिए।

Created On :   15 Jan 2018 2:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story