बोलिविया, जहां से होकर गुजरती है मौत की सड़क 

बोलिविया, जहां से होकर गुजरती है मौत की सड़क 

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।दक्षिण अमेरिकी देशों का एक अपना ही जादू है। इनकी भाषा, संस्कृति, खान-पान और पहनावे में ट्रेडिशन्स की झलक मिलती है। रोमांचक सफर की खोज में रहने वालों के लिए लैटिन अमेरिका हमेशा से पसंदीदा जगह रही हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ अमेरिकन देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो एडवेंचरस ट्रिप्स के लिए दुनियाभर के पयर्टकों को आकर्षित करता है।

 

 

 

नॉर्थ युंगास हाई-वे जिसे कहते हैं "डेथ रोड"  

आपने दुनिया की कई खतरनाक सड़कों और रास्तों के बारे में पढ़ा होगा या उन्हें टीवी पर देखा होगा। बोलिविया में एक ऐसी ही खतरनाक सड़क गुजरती है जिसे डेथ रोड या मौत की सड़क कहते हैं। युंगास रोड देश के उत्तर में ला-पाज़ नाम की जगह से बोलिविया के अमेजन वर्षावन तक जाती है। ये सड़क ला-पाज़ से कोरोइको शहर के पास 4 हजार फीट की ढलान बनाती है। ये पूरा रास्ता 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है। कार, बस या ट्रक के लिए ये सड़क जहन्नुम से कम नहीं है। यहां आए दिन भारी वाहनों के एक्सीडेंट होते रहते हैं। हालांकि बाइक से पहाड़ों की चढ़ाई करने वालों के लिए ये सड़क किसी रोमांच से कम नहीं है। हर साल इस सड़क पर करीब तीन सौ बाइक या कार सवार मारे जाते हैं। 

 

 

भारत की तरह कई सारी भाषाएं बोली जाती है

ऑफिशियली बोलिविया की भाषा स्पेनिश है लेकिन 60 से 70 प्रतिशत लोग ही बोलचाल में स्पेनिश भाषा का प्रयोग करते हैं। बाकि लोग कई दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं। बोलिविया में अंग्रेजी भाषा बहुत कम लोग बोलते हैं। यहां आपको अंग्रेजी बोलते लोग सिर्फ बड़े होटल्स या रेस्टोरेंट में ही मिलते हैं।  

 

 

अपने लजीज खाने के लिए मशहूर है बोलिविया  

किसी देश में घुमक्कड़ी करने के लिए सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं बल्कि लजीज खाने की भी जरूरत होती है। इस देश में भी आपको कई तरह का खाना मिलेगा। बोलीविया में युक्का, फिश, हरी सब्ज़ियां और फलों का सेवन अधिक किया जाता है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा यही चीजें उपलब्ध है। पापास, रेल्लेनस, सॉल्टेनस, पिकी-अ-लो-माचो और त्यूकुमनस यहां की फेमस डिशेस हैं। 

 

 

बोलिविया की इस ड्रिंक का नशा कमाल है
  
वैसे तो बोलिविया में सभी प्रकार की ड्रिंक्स उपलब्ध है। लेकिन यहां की सबसे मशहूर ड्रिंक है "चीचा"। चीचा मक्का से बनाई जाती है। इस ड्रिंक का नियमित रूप से धार्मिक उत्सवों में इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में चीचा की पॉपुलैरिटी कम हो गई है, लेकिन अब भी कुछ क्षेत्रों में ये बहुत मशहूर है।

 

 

 

बोलिविया में इन जगहों पर सैर करना न भूलें 

बोलिविया में अमेरिका के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे कम विदेशी बसे हैं। ट्रैवलर्स के लिए बोलिविया एक रोमांचक जगह है। टिटिकाका झील के तट पर लक्जरी कॉपाकबाना रिजॉर्ट से लेकर उयूनी के नमक वाले रेगिस्तान तक बोलिविया में काफी विविधता देखने को मिलती है। यहां के अन्य दर्शनीय स्थल हैं- मदीदी नेशनल पार्क, जेसूट मिशन्स ऑफ चिकीतोस, युंगास रोड, सेरे रिको और पोतोसी। 

 

Created On :   14 March 2018 10:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story