Independence Day : भारत के अलावा ये 4 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न

south korea bahreen kango also celebrates independence day 2018 with india
Independence Day : भारत के अलावा ये 4 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न
Independence Day : भारत के अलावा ये 4 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न
हाईलाइट
  • 15 अगस्त के दिन जश्न-ए-आजादी मनाने वाला भारत एक मात्र देश नहीं है।
  • 1947 में भारत की आजादी की घोषणा के बाद हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • भारत के अलावा भी विश्व में 4 अन्य ऐसे देश हैं
  • जो 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत की आजादी की घोषणा के बाद हर साल इसी तारीख को आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत देश अंग्रेजों की करीब 200 साल की गुलामी से आजाद हुआ था। इस बार भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मगर हम आपको बता दें कि 15 अगस्त के दिन जश्न-ए-आजादी मनाने वाला भारत एक मात्र देश नहीं है। भारत के अलावा भी विश्व में 4 अन्य ऐसे देश हैं, जो 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

जानकारी के अनुसार विश्व में भारत के अलावा 4 अन्य देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने 15 अगस्त के ही दिन परतंत्रता से स्वतंत्रता की ओर कदम रखा था। भारत के अलावा 4 अन्य देश जो 15 अगस्त को ही स्वतंत्रत हुए हैं, उनमें दक्षिण कोरिया, बहरीन, लिकटेंस्टीन और कांगो शामिल हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया ने जापान से 1945 में, बहरीन ने ब्रिटेन से 1971 में और कांगो ने फ्रांस से 1960 में आजादी की जंग जीती थी। इनके अलावा लिकटेंस्टीन ने भी 15 अगस्त 1866 में जर्मनी से आजादी हासिल की थी। इन चारों देशों में हर साल 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाया जाता रहा है।

1. जापान मनाएगा 74वां स्वतंत्रता दिवस
पहला देश जो हमारे साथ ही 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है वह है दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया जापान का गुलाम देश था। दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुआ था।

2. बहरीन का 48वां आजादी दिवस
दूसरा देश है बहरीन। बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली है। यह देश 15 अगस्त, 1971 को आजाद हुआ था। इससे पहले यह एक गुलाम देशों की गिनती में आता था। काफी संघर्ष के बाद यह आजाद हुआ था।

3. कांगो मनाएगा 59वां स्वतंत्रता दिवस
तीसरे नंबर पर जो देश है उसका नाम है कांगो। कांगो पर फ्रांस ने कब्जा कर रखा था। उसे भी आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ा। कांगो को फ्रांस से आजादी 15 अगस्त, 1960 को मिली।

4. लिकटेंस्टीन देश मनाएगा 153वां जश्न-ए-आजादी
चौथे नंबर पर लिकटेंस्टीन देश का नाम आता है, जो सन् 1866 से पहले जर्मनी के कब्जे में था। सालों तक जर्मनी का गुलाम रहा लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त के ही दिन 1866 में जर्मनी से आजादी हासिल की थी। इस बार वह अपना 153वां जश्न-ए-आजादी मनाने जा रहा है।

Created On :   14 Aug 2018 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story