साउथ कोरिया के अस्पताल में लगी आग, 41 लोगों की दर्दनाक मौत

south koreas seoul fire broke out in a hospital more than forty dead
साउथ कोरिया के अस्पताल में लगी आग, 41 लोगों की दर्दनाक मौत
साउथ कोरिया के अस्पताल में लगी आग, 41 लोगों की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, मिरयांग। साउथ कोरिया के एक अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। यह घटना शुक्रवार को मिरयांग शहर के सेजोंग अस्पताल में हुई है। यह आग अस्पताल में सुबह 7.30 बजे के आसपास इमरजेंसी वार्ड में लगी थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह अस्पताल हृदय रोग के इलाज में महारत रखता है और इसमें ज़्यादातर बुजुर्ग भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के समय अस्पताल और पास के नर्सिंग होम में करीब 200 मरीज़ भर्ती थे। इनमें 100 के करीब लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 70 लोग घायल भी हैं, इनमें से 11 गंभीर अवस्था में हैं। इसके अनुसार मरने वालों की संख्या में इजाफ़ा हो सकता है।

 

 

फ़ायर चीफ़ चोई मान-वू के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मान-वू ने बताया कि आग इमरजेंसी वार्ड में स्थानीय समय के अनुसार करीब 7.30 बजे लगी थी। एएफपी ने बताया कि पीड़ित अस्पताल और नर्सिंग होम दोनों जगहों से आए। इनमें से कुछ की दूसरे अस्पताल में ले जाने के दौरान मौत हो गई।

बता दें कि मिरयांग शहर राजधानी सियोल से करीब 270 किलोमीटर दूर है। 2008 से चल रहे इस अस्पताल और नर्सिंग होम में 200 मरीजों को रखने की व्यवस्था है। अस्पताल में 35 मेडिकल स्टाफ काम करते हैं। पिछले महीने ही दक्षिण कोरियाई शहर जेसीहोन के पब्लिक जिम में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। एक स्थानीय चैनल के अनुसार नर्सिंग होम से 93 मरीज सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

Created On :   26 Jan 2018 8:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story