दबंग 3: किच्चा सुदीप निभाएंगे फिल्म में विलेन का रोल, सलमान ने शेयर किया पोस्टर

South Superstar Kicha Sudeep Will Be Seen Playing The Role Of Villain In Dabang 3
दबंग 3: किच्चा सुदीप निभाएंगे फिल्म में विलेन का रोल, सलमान ने शेयर किया पोस्टर
दबंग 3: किच्चा सुदीप निभाएंगे फिल्म में विलेन का रोल, सलमान ने शेयर किया पोस्टर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही सलमान ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वे दबंग अंदाज में नजर आ रहे थे। अब सलमान ने फिल्म के विलेन का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन का रोल निभाते नजर आएंगें। 

दबंग 3 के विलेन का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि विलेन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। किच्चा सुदीप दबंग में बल्ली के किरदार में होंगे। #KicchaSudeepInDabangg3. पोस्टर में किच्चा काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। पोस्टर में किच्चा सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। आंखों में गुस्सा, माथे पर शिकन किच्चा का ये लुक फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी किच्चा का लुक पोस्टर शेयर किया है। 

बता दें फिल्म दबंग 3 इस साल 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार इस फिल्म से एक्टर महेश मांजेकर की बेटी सई मांजेकर भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, माही गिल, पंकज त्रिपाठी, नवाब शाह, प्रमोद खन्ना अहम रोल निभाते नजर आएंगे। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म की शूटिंग हाल ही खत्म हुई है। फिल्म में अब तक सलमान के पिता का रोल विनोद खन्ना ने निभाया था। लेकिन उनके निधन के बाद सलमान के पिता का रोल उनके भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे। 

Created On :   8 Oct 2019 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story