आनंद विहार TE , अब दीपावली-छठ पर बिहार जाना होगा आसान

special train will run from anand bihar to gaya in festive season
आनंद विहार TE , अब दीपावली-छठ पर बिहार जाना होगा आसान
आनंद विहार TE , अब दीपावली-छठ पर बिहार जाना होगा आसान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अब दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत। दरअसल इन त्यौहारों पर घर आने जाने वालों की ट्रेनों में रहने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लक्ष्य से रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय किया है। ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन गुरुवार और शुक्रवार चलेगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गया से आनंदविहार के बीच 04043 आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 8 सितंबर गुरुवार से शुरू हो जाएगा। आनंद विहार-गया के बीच 04044 डाउन आनंद विहार-गया एक्सप्रेस 7 सितंबर को आनंदविहार से चलकर गया पहुंचेगी। सात सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.30 बजे आनंदविहार से गया के लिए चलेगी। गया जंक्शन से आठ सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर एक बजे आनंदविहार के लिए चलेगी।

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन 

गया जंक्शन से ट्रेन चलने के बाद डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकंड एसी के दो कोच, थर्ड एसी के चार कोच, आठ स्लीपर कोच के अलावा दो एसएलआर की सुविधा रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन का परिचालन होने से यात्रियों की भीड़ को काफी नियंत्रित किया जा सकता है।

Created On :   6 Aug 2017 3:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story