शादी में शामिल होने आए बारातियों को ट्रेलर ने कुचला, 7 की मौत, 10 घायल

शादी में शामिल होने आए बारातियों को ट्रेलर ने कुचला, 7 की मौत, 10 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाखनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक तेज रफ्तार वाहन ने 17 लोगों को कुचल दिया। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वाहन का ड्राइवर घटना के बाद से ही फरार है। वहीं आक्रोशित भीड़ ने इस हादसे के बाद वाहन में जमकर तोड़ फोड़ की। हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।

 

 


ये मामला लाखनी स्थित कुमार पेट्रोल पंप के सामने का है। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ जब ग्रेस लैंड सेलिब्रेशन हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आए लोग हॉल के बाहर खड़े थे। तभी राष्ट्रीय माहमार्ग 6 से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रेलर (WB 11 D 3411) अनियंत्रित हो गया और दूल्हे की कार (MH 31 DK 9789) से टकराते हुए बारातियों पर जा चढा। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रेलर में तोड़-फोड़ करते हुए रास्ता जाम कर दिया।  

Created On :   30 April 2018 7:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story