रूस में हिंदू धर्मगुरु पर हमला, मोदी और पुतिन से मदद करने को कहा

Spiritual Guru Shri Prakash Ji being harassed by radicals in Russia
रूस में हिंदू धर्मगुरु पर हमला, मोदी और पुतिन से मदद करने को कहा
रूस में हिंदू धर्मगुरु पर हमला, मोदी और पुतिन से मदद करने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेशों में हिंदुओं पर हमले होने की खबर आए दिन मीडिया में आती रहती है। अब ऐसी ही एक खबर रूस से भी आई है, जहां एक हिंदू धर्मगुरु पर हमला हुआ है। धर्मगुरु का नाम प्रकाश जी बताया जा रहा है और इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी मदद की गुहार लगाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुस में एक धार्मिक संगठन हिंदू धर्म और भारतीयों का विरोध कर रहा है और इस संगठन ने प्रकाश जी को जान से मारने की भी धमकी दी है।


रुस केवल क्रिश्चनों का देश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुस के धार्मिक संगठन आए दिन यहां रह रहे भारतीयों को डरा और धमका रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस संगठन ने धर्मगुरु प्रकाश जी को धमकाते हुए कहा है कि "रुस केवल क्रिश्चनों का देश है और यहां हिंदू धर्म नहीं चलेगा।" इतना ही नहीं, इस संगठन के लोग आए दिन धर्मगुरु के आश्रम में भी घुस जाते हैं और लोगों को धमकाते रहते हैं।

धर्मगुरु का क्या है कहना? 

हिंदू धर्मगुरु प्रकाश जी का कहना है कि "अलेक्सजेंडर डोर्व्किन नाम का एक शख्स बार-बार उन्हें हिंदू धर्म को रुस से बाहर करने की धमकी देता रहता है।" उन्होंने ये भी बताया कि "2 नवंबर को अलेक्सजेंडर कुछ फर्जी पुलिस वालों के साथ उनके आश्रम में घुसा और फर्जी रेड भी मारी।" उन्होंने आगे बताया कि "जब वो इस घटना की शिकायत करने के लिए पुलिस के पास जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको धमकी दी और साथ ही हाथापाई भी की।"

27 साल से रुस में रह रहे हैं प्रकाश जी

धर्मगुरु प्रकाश जी पिछले 27 सालों से रुस में ही रह रहे हैं। यहां रहकर प्रकाश जी हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रुस का एक धार्मिक संगठन उन्हें धमका रहा है, जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने व्लादीमिर पुतिन से अपील की है।

खौफ में रह रहे हैं हिंदू

इस बारे में प्रकाश जी का ये भी कहना है कि आए दिन हो रहे हमलों की वजह से रुस में रह रहे हिंदू खौफ में जी रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को नहीं रोका गया तो इसका सीधा-सीधा असर भारत और रुस के रिश्तों पर पड़ेगा। बताया ये भी जा रहा है कि इस मामले में प्रकाश जी विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

6 साल पहले जला दी थी गीता

प्रकाश जी ने जिस अलेक्सजेंडर डोर्व्किन की बात कही है, ये वही शख्स है जिसने 6 साल पहले हिंदू धर्म का विरोध करते हुए भगवत गीता को आग लगा दी थी। प्रकाश जी ने आरोप लगाया है कि अलेक्सजेंडर रुस में हिंदू धर्म के खिलाफ लोगों को भड़का रहा है और उसने कई संगठन भी बना रखे हैं, जो हिंदुओं को धमकाते हैं।

Created On :   30 Nov 2017 5:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story