जल्द लॉन्च होगी स्पोर्ट्स बाइक KTC RC 390, हो सकते हैं ये बदलाव

Sports bike  KTM RC 390 will launch soon, may be these changes
जल्द लॉन्च होगी स्पोर्ट्स बाइक KTC RC 390, हो सकते हैं ये बदलाव
जल्द लॉन्च होगी स्पोर्ट्स बाइक KTC RC 390, हो सकते हैं ये बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी शानदार स्पोर्ट बाइक्स के लिए पहचानी जाने वाली ऑस्ट्रिया की दोपहिया वाहन कंपनी KTM जल्द ही RC 390 के नए मॉडल को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस मॉडल की टेस्टिंग यूरोप में शुरु कर दी है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस बाइक को 2019 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।

खबर ये भी है कि कंपनी 390 ADV मॉडल को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे साल के अंत कर लॉन्च किया जाएगा।फिलहाल इन खबरों को लेकर कंप​नी ने अपनी ओर से कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 390 Duke मॉडल को साल 2017 में अपग्रेड किया गया था। वहीं 390 RC में सिर्फ एक अपग्रेड सामने आया था। भारत में KTM के 390 मॉडल्स Duke और RC दोनों ही मॉडल्स को काफी पंसद किया जाता है। 

RC 390 के नए मॉडल में RC Duke के वर्तमान मॉडल वाली फुल कलर्ड TFT स्क्रीन दी जाएगी। साथ ही RC Duke की तरह स्विचगियर सिस्टम दिया जाएगा। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक दिया जा सकता है। इसके अलावा इसके टेल लैंप और ब्लिंकर्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। यह बाइक ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस होगी। 

बात करें इस बाइक के एक्सटीरियर की तो यह लगभग पहले जैसा ही होगा। हालांकि कई सारे बदलाव इस बाइक में किए जा सकते हैं, लेकिन अधिकांश लुक वर्तमान वेरियंट के जैसा ही रहेगा। इसमें ऑल अपग्रेड LED हेडलैंप दिया जा सकता है, जो कि इससे पहले 390 Duke अपग्रेड में दिया गया था। इसके अलावा इस बाइक में पहले से बेहतर विंडस्क्रीन दी जा सकती है

200 Duke का ABS वर्जन
कंपनी ने हाल ही में भारत में अपनी पॉप्युलर बाइक 200 Duke का ABS वर्जन लॉन्च किया है। इसमें दिया गया ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) Bosch से लिया गया है। इस बाइक में मैकेनिकल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 199.5cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 24.6 bhp की पावर और 8000 rpm पर 19.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 

इस बाइक के फ्रंट में 300 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं ABS वर्जन में भी 17-इंच वाले ही अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इस बाइक में 43mm अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।  

 

Created On :   30 Dec 2018 9:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story