श्रीश्री का खुलासा, राम मंदिर पर 6 महीने से चल रही थी गुप्त वार्ता  

Sri Sri Ravi Shankar said that Ram temple should be made together
श्रीश्री का खुलासा, राम मंदिर पर 6 महीने से चल रही थी गुप्त वार्ता  
श्रीश्री का खुलासा, राम मंदिर पर 6 महीने से चल रही थी गुप्त वार्ता  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हिंदू और मुस्लिम मिलकर बनाएं। मंदिर का निर्माण आपसी बातचीत और सभा द्वारा ही किया जाना चाहिए। भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था, लेकिन टेंट में 25 साल हो गए राम का वनवास समाप्त नहीं हुआ है। आर्ट ऑफ लिविंग नागपुर की ओर से शुक्रवार को मानकापुर में विभागीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में श्रीश्री ने हिस्सा लिया। श्रीश्री ने कहा, ‘पिछले 6 महीने से अयोध्या मामले को लेकर उनकी बातचीत चल रही थी, लेकिन इसे गुप्त रखा गया था।’ उन्होंने आगे कहा कि हम चुप रहे और सबसे बातचीत करते रहे। मुसलमान और मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों से बात की थी।

बातचीत से ही समस्या का हल
आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि कानून के तहत जो होता है, उसे सब मानते हैं, लेकिन 400 साल बाद फिर कोई विवाद खड़ा हो जाएगा और कहेगा कि उसने हमारे साथ न्याय नहीं किया है। आगे चलकर समाधान होगा, इसकी क्या गारंटी है? इसलिए सौहार्द्र के तौर पर बातचीत से ही समस्या का हल किया जाना चाहिए। दूसरी जगह मस्जिद बनाई जा सकती है।

मिल कर मंदिर बनाएं
आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि मुस्लिम और हिंदू भाई मिल कर मंदिर बनाएं। सदियों तक कोई विवाद नहीं उठेगा। इस पर काफी लोग राजी हैं और कई लोगों ने बात मानी है कि यह सही है। उन्होंने बताया कि वे मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में फैजाबाद गए थे। इस दौरान लोगों ने कहा कि आप मध्यस्थता करेंगे, तो शांति का पैगाम जाएगा। इस पर मैंने कहा, ‘मैं सौदा नहीं करता, सौहार्द्रपूर्ण बातचीत करें। दोनों समुदाय सामने आएं। राम लला की मूर्ति ऐसे रखी है, जैसे जेल में हो। राम वनवास में सिर्फ 14 साल रहे, लेकिन राम जी की मूर्ति को 25 साल हो गए।

Created On :   17 Nov 2017 5:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story