शोक में डूबा पूरा फिल्म जगत, नहीं रही बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी

शोक में डूबा पूरा फिल्म जगत, नहीं रही बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। दुबई से उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर 2 से 8 बजे के बीच दुबई से मुंबई लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम तक होने की संभावना है.उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लग गई है। उनके निधन के समय छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर साथ में थे।  श्रीदेवी के निधव पर आज देश में उनके तमाम चाहने वाले लोग अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश के तमाम बड़े नेता और बॉलीवुड सेलिब्रेटी शोक संवेदनाएं दे रहे हैं। श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

श्रीदेवी के निधन पर इन हस्तियों ने जताई शोक संवेदनाएं, उनकी विषय में कहीं ये बातें....

बता दें कि साल 1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ में कमल हासन और श्रीदेवी ने साथ काम किया था। फिल्म के एक गाने में कमल हासन, श्रीदेवी को एक लोरी ‘सुरमई अंखियों में’ गाकर सुनाते हैं। इन दोनों का ये गाना काफी पसंद किया जाता है। दोनों करीब 15 से अधिक फिल्मों में साथ काम किया है।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीदेवी के निधन से दुखी हूं, उनके परिवार को मेरी ओर से शोक संवेदनाए। 

मुंबई में श्रीदेवी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं।

 

 

Created On :   25 Feb 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story