चेन्नई में हुई श्रीदेवी की प्रेयर मीट, भावुक दिखे बोनी कपूर और बेटियां, पहुंचे ये सितारे

चेन्नई में हुई श्रीदेवी की प्रेयर मीट, भावुक दिखे बोनी कपूर और बेटियां, पहुंचे ये सितारे

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस सभा में बोनी कपूर सहित श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्ववी और खुशी कपूर मौजूद थीं। दोनों बेटियां भावुक नजर आईं। इस सभा में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। दिवंगत श्रीदेवी को याद करते हुए रविवार चेन्नई में हुई प्रार्थना सभा में जहां एक ओर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे तो दूसरी ओर श्रीदेवी का पूरा परिवार भावुक दिखाई दिया।

बता दें कि प्रार्थना सभा में अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे। ए आर रहमान भी अपनी पत्नी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे, वहीं प्रभुदेवा भी मौजूद रहे। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके साथ साउथ के कई कलाकार भी मौजूद थे। श्रीदेवी का आकस्मिक निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। वे अपने भांजे मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने गई थीं।

बीते दिनों ही उनकी श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने हरिद्वार जाकर विसर्जित की थीं। प्रार्थना सभा में बोनी कपूर, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे। श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी ने हाल ही में अपनी फिल्म धड़क की शुटिंग दोबारा शुरू की है। फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा ने प्रार्थना सभी की कुछ तसवीरें शेयर की हैं। 

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन भी श्रीदेवी की इच्छा के अनुसार सफेद फूलों की सजावट के साथ किया गया।

Created On :   12 March 2018 9:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story