गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे World Badminton चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी

Srikanth, Sindhu lead Indias hunt for elusive gold at Worlds
गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे World Badminton चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी
गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे World Badminton चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क,ग्लास्गो। सायना नेहवाल, रियो ओलिंपिक की सिल्वर विजेता पीवी सिंधू और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत सोमवार से यहां होने वाली World Badminton चैंपियनशिप में भारत के लिये गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियो ने इस साल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि World Badminton में भारत का पहले गोल्ड का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने World Badminton चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक एक सिल्वर और चार ब्रांज मेडल जीते हैं। लेकिन अभी तक भारत की झोली में कोई गोल्ड नहीं आया है।  

भारत ने पुरूष सिंगल में एक ब्रांज मेडल, महिला सिंगल में एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल तथा महिला डबल में एक ब्रांज मेडल जीता है। महान बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में हुई World Championship में पुरूष सिंगल्स में ब्रांज मेडल जीता था। इसके बाद ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में लंदन में हुई World Championship में महिला युगल का ब्रांज मेडल जीता। 

रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू ने 2013 में ग्वांगझू में और 2014 में कोपेनहेगन में हुई World Championship में लगातार ब्रांज मेडल जीते। पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल ने 2015 में जकार्ता में हुई चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। 

ये खिलाड़ी हो रहे हैं  World Championship में शामिल

मेन सिंगल्स- किदांबी श्रीकांत, अजय जयराम, साई प्रणीत और समीर वर्मा।
वुमेन सिंगल्स - पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, ऋतुपर्ण दास और तनवी लाड।
मेन डबल्स - मनु अत्री और सुमित रेड्डी, सात्विक सैराज और चिराग शेट्टी. श्लोक रामचंद्रन और एम अर्जुन। 
वुमेन डबल्स - अश्विनी पोन्नप्पा और सिक्की रेड्डी, संजना संतोष और आरती सुनील, जे मेघना और पूर्वश्री राम। 
मिक्स डबल्स - प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी, सुमित रेड्डी और अश्विनी पोन्नप्पा, सात्विक सैराज और के मनीषा।

Created On :   20 Aug 2017 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story