दही हांडी समारोह के बाद पुरस्कार देते वक्त गिरा मंच, 20 हुए घायल

Stage collapse during accepting award after handi ceremony
दही हांडी समारोह के बाद पुरस्कार देते वक्त गिरा मंच, 20 हुए घायल
दही हांडी समारोह के बाद पुरस्कार देते वक्त गिरा मंच, 20 हुए घायल

डिजिटल डेस्क, पुणे। दही हांडी समारोह के बाद पुरस्कार देने के दौरान मंच गिरने से 20 लोग घायल हो गए। सोमवार रात बुधवार पेठ में हादसा हुआ। हालांकि दही हांडी में उत्साह सभी ओर देखने को मिला। कई जगहों पर दही हांडी फोड़ते समय गोविंदा घायल हुए।  तो मुंबई में एक गोविंदा को जान गंवानी पड़ी। कुछ इसी तरह विजय शिवाजी तरूण मंडल की दही हांडी फोड़ने के बाद रात करीब 11 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। मंडल द्वारा छोटा मंच निर्माण किया गया था। दही हांडी फोड़नेवाले गोविंदा पुरस्कार स्वीकारने के लिए मंच पर जमा हो गए। उन्होंने पुरस्कार स्वीकारा और हाथ उपर कर नीचे खड़े लाेगों को वे पुरस्कार दिखाने लगे, तभी अचानक मंच गिर गया। इससे मंच पर उपस्थित सभी एक दूसरे पर धड़ाधड़ गिरे। हादसे से वहां हड़कंप मच गया। घायलों में से कईयों को गंभीर चोटें आई। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Created On :   4 Sep 2018 3:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story