राज्य का पहला म्यूरल तैयार, देगा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश

State first mural ready, will give message of Beti Bachao Beti Padhao
राज्य का पहला म्यूरल तैयार, देगा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश
राज्य का पहला म्यूरल तैयार, देगा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर । केंद्र सरकार के "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को शक्ति प्रदान करने मनपा तथा मेट्रो की पहल से कृपलानी चौक में आकर्षक म्यूरल तैयार किया गया है। कृपलानी चौक में लगाए गए म्यूरल का महापौर नंदा जिचकार के हस्ते लोकार्पण किया गया। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" संदेश देने वाला राज्य का यह पहला म्यूरल है। 

महापौर ने कहा कि लड़कियों का जन्मदर बढ़ाने के लिए मनपा की ओर से बड़े पैमाने पर जनजागरण किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। एक हजार लड़कों के मुकाबले लड़कियों का जन्मदर बढ़कर 968 पर पहुंच गया है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" संकल्पना पर आधारित एक म्यूरल बनाने की संकल्पना भाजपा के बेटी बचाओ अभियान की सदस्यों ने रखी थी। कृपलानी चौक में म्यूरल बनाकर उनकी संकल्पना को मूर्त रूप दिया गया है। इस अवसर पर बेटी बचाओ अभियान के विदर्भ प्रमुख श्रीकांत देशपांडे, मेट्रो के कार्यकारी संचालक अनिल कोकाटे, पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, अभियान की शहर प्रमुख मनीषा काशीकर, संध्या अधाले, योगिता धार्मिक, लता होलगरे, ज्योत्सना कुरेकर, सुमित्रा सालवटकर, बबिता सालवटकर, उषा पटाले, अनुश्री हवालदार, कुंदा बावणे, कल्पना तड़स, सोनाली घोड़मारे, यशोधरा टेंभुर्डे, संतोष लढ्ढा, अतुल जोगे आदि उपस्थित थे।

कानूनी सहायता पर मार्गदर्शन
तहसील विधि सेवा समिति, हिंगना व ग्रामपंचायत टाकलघाट की ओर से कानूनी सहायता व जागरूकता सप्ताह का आयोजन 23 नवंबर तक किया गया है। राष्ट्रीय विधि सेवा दिवस पर न्याय प्रक्रिया में कानून की जानकारी के अभाव में कई नागरिक अपने अधिकारों से वंचित रह जाते है। लोगों को कानून विषयक जानकारी दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजन मंगलवार को टाकलघाट ग्रापं में किया गया। शिविर में समिति अध्यक्ष व दीवानी न्यायाधीश एन.के. मेश्राम ने कई उदाहरण देकर विधि सेवा के महत्व को समझाया। सदस्य एड. अर्चना सोनारे व एड. मेघा अवचट ने महिला अत्याचार संबंधित कानून व सुविधा पर मार्गदर्शन किया। एड. जीवन शुक्ला ने जरूरतमंद किस तरह नि:शुल्क कानून विषयक सलाह पा सकते हैं, इस बारे में सविस्तार जानकारी दी। संचालन एड. संजीवनी रंगारी ने एवं अाभार एड. धीरज लाबसोंगे ने किया। इस अवसर पर सरपंच शारदा शिंगारे, सदस्य नराडे, ग्राम पंचायत सदस्य, नागरिक, कार्यालयीन कर्मचारी, एड. दीपक गुप्ता, एड. वैशाली मोहिले, एड. हेमलता जोहरी, एड. अंकिता कुरील, जयश्री रड़के, न्यायालय सहा. अधीक्षक मृणाल पत्की मॅडम, स्वप्निल आसोलकर, लीना मंडपे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
 

Created On :   21 Nov 2019 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story