सौतेले बाप ने किया बेटी से दुराचार -मुंह खोलने पर माँ-बेटी को बदनाम करने की दी धमकी 

Step father raped 16 year old daughter jabalpur mp
सौतेले बाप ने किया बेटी से दुराचार -मुंह खोलने पर माँ-बेटी को बदनाम करने की दी धमकी 
सौतेले बाप ने किया बेटी से दुराचार -मुंह खोलने पर माँ-बेटी को बदनाम करने की दी धमकी 

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने थाने पहुंचकर अपने सौतेले बाप के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके सौतेले पिता की करतूत से उसने माँ को अवगत कराया तो आरोपी पिता ने माफी मांग ली, इसके बाद उसकी माँ ने सौतेले पिता से तलाक ले लिया और अलग रहने लगी। अब उसका सौतेला पिता धमकी दे रहा है कि उसे व उसकी माँ को बदनाम कर देगा। किशोरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

लगातार करता रहा दुराचार

सूत्रों के अनुसार गोहलपुर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा नवमीं में पढ़ती है। पिछले 1 साल से वह अपनी माँ के साथ रह रही है। इससे पहले वह सौतेले पिता के साथ रहती थी। उसका एक भाई मदरसे में रहकर पढ़ाई करता है। सौतेला पिता अक्सर माँ को भाई से मिलने के लिए मदरसा भेज देता था और घर पर उसके साथ गलत काम करता था। विरोध करने पर उसे व उसकी माँ को जान से मारने की धमकी देता था। 13 अक्टूबर 2018 को उसकी माँ जब दादी को लेकर अस्पताल गयी, तो आरोपी ने उसके साथ फिर दुराचार किया। शाम को माँ के वापस लौटने पर उसने पूरी दास्तान माँ को सुनाई। इसके बाद आरोपी ने उससे माफी माँगी और कहा कि रिपोर्ट मत करना बदनामी होगी। इस घटना के बाद माँ ने सौतेले पिता से तलाक ले लिया और दोनों अलग रह रहे हैं। कुछ समय बाद उसके सौतेले पिता ने घर आकर जान से मारने व दोनों को बदनाम करने की धमकी दी है। रिपोर्ट पर  धारा 376(2)घ, 376(2)एन, 506,  भादवि 5 आई, 5 एन, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Created On :   4 Sep 2019 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story