कांग्रेस-राकांपा: अभी भी इन तीन सीटों पर फंसा है पेंच

Still confusion for three seats in alliance of Congress and NCP
कांग्रेस-राकांपा: अभी भी इन तीन सीटों पर फंसा है पेंच
कांग्रेस-राकांपा: अभी भी इन तीन सीटों पर फंसा है पेंच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-राकांपा के बीच गठबंधन में अभी भी तीन सीटों का पेंच फंसा हुआ है। लोस की 48 सीटों में से दोनों दलों का आधी आधी सीटों पर चुनाव लड़ना तय है। फिलहाल औरंगाबाद, अहमदनगर व नंदुरबार सीट को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई है। आगामी 15 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। 

नंदुरबार सीट कांग्रेस कोटे की सीट है तो अहमदनगर राकांपा के पास है। जबकि कांग्रेस कोटे वाली औरंगाबाद सीट से राकांपा अपना उम्मीदवार उतारना चाहती हैं। अहमदनगर सीट को लेकर दोनों दलों में जोरदार रस्साकसी होने वाली हैं। इस सीट से विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल अपने बेटे डॉ सुजॉय विखेपाटिल को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। पर राकांपा के स्थानीय नेता यह सीट छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे।

नंदुरबार सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। राकांपा से भाजपा में आये विजय कुमार गावित की बेटी हिना गावित इस सीट से सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार हिना फिर राकांपा में वापसी करना चाहती हैं। इस लिये राकांपा उनके लिए यह सीट कांग्रेस से लेना चाहती है। आगामी 15 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में इस बारे में चर्चा की जाएगी।

Created On :   12 Jan 2019 5:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story