प्रशासनिक सर्जरी की आशंका से अफसरों में खलबली, कमलनाथ ने कहा था 11 के बाद 12 भी आएगी

प्रशासनिक सर्जरी की आशंका से अफसरों में खलबली, कमलनाथ ने कहा था 11 के बाद 12 भी आएगी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही बड़े अधिकारियों में खलबली मचना प्रारंभ हो गई है। सभी जानते हैं कि सरकार अपने पसंद के अफसर प्रशासन में रखती है। इस लिहाज से पूरे प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी होना तय माना जा रहा है। इस सर्जरी से हर जिला के प्रमुख अधिकारियों में खलबली मची हुई है। अफसरों को पीसीसी चीफ कमलनाथ की वो चेतावनी भी याद आ रही है ,जिसमें उन्होंने कहा था कि अफसर सही से काम करें वरना 11 के बाद 12 भी आएगी। खबर है कि कांग्रेस के सरकार में आते ही प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसर, कलेक्टर और कई आईपीएस-आईएएस को बदला जाएगा।

इसके साथ ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में छह माह का एक्सटेंशन पाने वाले मुख्य सचिव बीपी सिंह का पुर्नवास अब खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। सचिवालय में पहले पदस्थ रहे अफसरों को कांग्रेस सरकार में फिर मौका मिलने की संभावना है। इनमें कई विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अफसरों और एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों को भी बदले जाने की कवायद तेज है। इसके अलावा मुख्य सचिव बीपी सिंह का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। इसके चलते नई सरकार में मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ ही नया मुख्य सचिव नियुक्त भी नियुक्त होने की पूरी संभावना है।

बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि मैनें प्रदेश के कई अधिकारियों से बात की है और मुझे उन पर विश्वास है कि वो अपने काम और वर्दी की इज्जत रखेंगे। सबको ये याद रखना चाहिए कि 11 के बाद 12 तारीख भी आएगी।आखिराकर कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कामयाब रहे और अब अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है।

 

Created On :   13 Dec 2018 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story