- Home
- /
- अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस पर पथराव,...
अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियों के टूटे कांच, दहशत में यात्रियों का सफर
डिजिटल डेस्क,नागपुर। अमृतसर से नागपुर की ओर आ रही एक एक्सप्रेस पर बीच रास्ते में ही अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। कुछ पत्थर बंद दरवाजों को लगे, वहीं कुछ एसी कोच के कांच पर आकर बरसे। जिससे खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त हो गये। डर-सहमे यात्रियों ने इसकी जानकारी टीटीई को देने के बाद कंट्रोल को सूचना दी। नागपुर में गाड़ी आने के बाद आरपीएफ ने गाड़ी को अटेंड कर यात्रियों से बातचीत कर रिपोर्ट बनाई है। जिसे संबंधित थाने को भेजा गया। यह वाक्या भोपाल स्टेशन को पार करने के बाद हुआ था। ऐसे में 390 किमी तक यात्रियों ने दहशत में सफर किया।
अधिकृत सूत्रों की माने तो पथराव शरारती तत्व द्वारा भी हो सकते हैं। कुछ बच्चे आउटर से गुजरती गाड़ियों पर पत्थर फेकते हैं। उपरोक्त मामले में भी ऐसा ही कुछ होने का अनुमान है, हालांकि सारी कहानी जांच-पड़ताल के बाद सामने आनेवाली है। नागपुर की बात करें तो यहां भी आउटर से निकलनेवाली गाड़ियों पर पथराव होने की घटनाएं है। जिसमें यात्री तक घायल हपअ हैं। गनीमत है, उपरोक्त घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
अचानक हो रहे पथराव से यात्री घबरा गये। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पत्थर खिड़कियों पर लगने लगे, एसी गाड़ी रहने से कांच बंद खिड़कियां रहने से कुछ कोच के कांच टूट गये। महिला यात्री इससे बहुत ज्यादा घबरा गये। जिसके तुरंत बाद गाड़ी में यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ देर बाद पथराव बंद होने के बाद टीटीई को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद कंट्रोल को सूचित किया गया। गाड़ी भोपाल के बाद सीधा नागपुर स्टेशन पर सुबह रूकने के कारण नागपुर आरपीएफ को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद सुबह के वक्त नागपुर स्टेशन पर 4 बजे गाड़ी आने के तुरंत बाद आरपीएफ ने गाड़ी को चेक किया। जिसके ए-1 व बी-4 के कोच के कांच टूटे हुए मिले। आरपीएफ ने यात्रियों से बातचीत करते हुए रिपोर्ट बनाई। घटना भोपाल आरपीएफ की हद में होने से मामले की सारी जानकारी भोपाल आरपीएफ को भेजी गई।
ट्रेन नंबर 22126 अमृतसर-नागपुर एसी एक्सप्रेस अमृतसर से नागपुर के लिए अपने निर्धारित समय पर निकली थी। आखरी स्टॉपेज नागपुर रहने से लुधियाना, दिल्ली, ग्वालियर, अंबाला कैेंट, झांसी आदि स्टेशनों से बड़ी संख्या में नागपुर के यात्री इस गाड़ी में मौजूद थे। सभी स्टेशनों को क्रास करते हुए गाड़ी सही तरह से भोपाल स्टेशन पर रात 10 बजं पहुंची थी। यहां कुछ देर रूकने के बाद गाड़ी नागपुर के लिए आगे बढ़ी थी। सूत्रों की माने तो एक या दो किमी पार करते ही गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थर चलती गाड़ी से टकराने से तेज आवाज कर रहे थे। ऐसे में नींद में रहनेवाले यात्री भी जाग गये।
Created On :   14 May 2019 10:23 AM GMT