4 साल के मासूम पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, तीन महीनों में 165 लोगों पर हमला

Street dogs attacked on four-year-old child, admitted in Hospital
4 साल के मासूम पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, तीन महीनों में 165 लोगों पर हमला
4 साल के मासूम पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, तीन महीनों में 165 लोगों पर हमला

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। जामखेड़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाको में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार शाम आवारा कुत्तों ने बीड रोड इलाके में एक बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे चार साल का मासूम बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में अहमदनगर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। शासकीय दुध केंद्र के पास रहने वाले साजिद शेख अपने घर से बाहर जा रहे थे। तभी उनका चार वर्षीय बच्चा सुबहान पीछे-पीछे आ गया। जिसके बारे में साजिद को पता नही था। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने सुबहान पर हमला कर दिया। सुबहान की जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर साजिद पीछे मुड़े, साजिद ने देखा कि उनके मासूम बेटे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। साजिद ने फौरन कुत्तों को वहां से खदेड़ना शुरु कर दिया। 

तीन महीनों के दौरान 165 से ज्यादा लोग हुए शिकार

आपको बता दें पिछले तीन महीनों के दौरान 165 से ज्यादा लोग आवारा कुत्तों के हमलों में घायल हो चुकें है। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में जामखेड़ तहसिल के खर्डा प्राथमिक आरोग्य केंद्र में सबसे ज्यादा 85 लोगों का इलाज किया गया। इसके अलावा अरणगांव प्राथमिक आरोग्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवो में 38 घायलों ने इलाज कराया। दूसरी और नान्नज प्राथमिक आरोग्य केंद्र में 40 लोगों का इलाज किया गया। अक्सर जामखेड़ के सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के टोटे के कारण कई लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पडता है | इस बार मासूम बच्चे पर हमले की घटना से लोगों में खासा आक्रोश है। 

मासूम की हालत खतरे से बाहर

आवारा कुत्तों के हमले में सुबहान गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घायल सुबहान का इलाज करने के लिए साजिद ने उसे जामखेड के निजली अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सुबहान की हालत गंभीर थी, इसलिए डाॅक्टरों ने उसे अहमदनगर के अस्पताल दाखिल करने की सलाह दी थी। जिसके बाद मासूम सुबहान को देर रात बड़े अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। जहां इलाज मिलने के बाद मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

 

Created On :   6 Dec 2017 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story