नौंवे दिन खत्म हुई बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल, लोगों को मिली राहत

नौंवे दिन खत्म हुई बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल, लोगों को मिली राहत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांबे हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल नवें दिन आखिरकार खत्म हो गई। लाखों मुंबईकरों को राहत देते हुए बुधवार दोपहर से बेस्ट की बसें एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर दौड़ने लगी। बेस्ट कर्मचारी कृति समिति के अध्यक्ष शशांक राव ने वडाला डिपो में हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बेस्ट कर्मचारियों को सात हजार रुपए वेतन वृद्धि मिलेगी साथ ही हड़ताली कर्मचारियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने 10 चरणों में वेतनवृद्धि का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। 

नौंवे दिन खत्म हुई बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल
बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एक घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया। इसके बाद राव ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और वडाला डेपो से पहली बस रवाना हो गई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बातचीत के दौरान बता रहे थे कि बेस्ट के पास पैसे नहीं हैं, लेकिन अदालत के जरिए हमने यह लड़ाई जीत ली। वेतनवृद्धि की मुख्य मांग पूरी होने पर कर्मचारियों ने नाच कर खुशी मनाई।

सड़कों पर दौड़ीं बेस्ट बसें
कर्मचारी यूनियन की मांग है कि सरकार उनकी मुख्य छह मांगे माने। हाईकोर्ट ने बेस्ट कर्मचारियों की मांग पर चर्चा के लिए मध्यस्थ की नियुक्ति की है। प्रशासन को इस मामले में बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए तीन महीने का समय दिया है। प्रशासन ने अदालत के सामने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दी जाएगी। किसी हड़ताली कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होगी उनके वेतन में भी किसी तरह की कटौती नहीं होगी।। साथ ही किसी कर्मचारी को नौकरी से भी नहीं निकाला जाएगा। बता दें कि 8 जनवरी से शुरू हुई हड़ताल बेस्ट के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल रही। 
 

Created On :   16 Jan 2019 1:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story