छात्र संघ चुनाव: संभाग के सभी प्राचार्यों काे सिखाएंगें चुनाव के गुर

Student union election: Principals will learn about election
छात्र संघ चुनाव: संभाग के सभी प्राचार्यों काे सिखाएंगें चुनाव के गुर
छात्र संघ चुनाव: संभाग के सभी प्राचार्यों काे सिखाएंगें चुनाव के गुर

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। छात्र संघ चुनावों को लेकर मंगलवार को भोपाल में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों की बैठक स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव ने ली। इस दौरान चुनाव से सम्बंधित हर पहलुओं की जानकारी दी गई और सभी की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अब सभी अतिरिक्त संचालक अपने संभागों में प्राचार्यों की बैठक बुलाएंगें और उन्हें चुनाव के गुर सिखाए जाएंगें। 

क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक केएल जैन ने बताया कि 24 अक्टूबर को होम साइंस कॉलेज में बैठक का आयेाजन होगा जिसमें संभाग के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और निर्वाचन अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसमें चुनाव से सम्बंधित सभी जानकारियां दी जाएंगीं। आपने बताया भोपाल में आज आयोजित बैठक में बताया कि नए कॉलेजों में जहां इस वर्ष प्रथम वर्ष की कक्षाएं ही चालू हुई हैं वहां केवल सीआर के चुनाव ही होंगे, पदाधिकारियों का निर्वाचन नहीं हो पाएगा। 

आरक्षण में छात्राओं को ही लाभ- बताया गयाकि यदि मान लीजिए किसी कॉलेज में 41 कक्षाएं हैं तो 50 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से छात्राओं को 20 कक्षाओं में आरक्षण मिलेगा पर जो 1 कक्षा बचेगी वह भी छात्राओं के लिए ही आरक्षित कर दी जाएगी। इस प्रकार आरक्षण में छात्राओं को ही लाभ दिया गया है। खाली हो गए हॉस्टल- छात्र संघ चुनाव के ठीक पहले दीपावली होने के कारण हॉस्टल खाली हो गए हैं। ऐसे में छात्र नेताओं को अब केवल शहरी छात्र-छात्राओ से ही सम्पर्क करने का मौका मिल रहा है। छात्र नेता अवकाश के इन दिनों का लाभ लेते हुए  सीधे घर जाकर ही जनसम्पर्क की तैयारी में हैं।

कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती हाेगी

जबलपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन शिक्षकों को स्कूलों में पदस्स्थ कर कम्प्यूटर उपलब्ब्ध कराए जाएंगें ताकि वे स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान दे सकें। इससे शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को भी लाभ होगा क्योंकि अभी वे कम्प्यूटर के मामले में फिसड्डी हो जाते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि जल्द ही प्रदेश में कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी ताकि वे बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा दे सकें।

 

Created On :   17 Oct 2017 5:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story