सुभाष चंद्र बोस के परपोते बोले- कांग्रेस ने देश को वंशवादी तानाशाही में बदल दिया

Subhas Chandra Boses kin says, Congress made India dynastic dictatorship
सुभाष चंद्र बोस के परपोते बोले- कांग्रेस ने देश को वंशवादी तानाशाही में बदल दिया
सुभाष चंद्र बोस के परपोते बोले- कांग्रेस ने देश को वंशवादी तानाशाही में बदल दिया
हाईलाइट
  • चंद्र कुमार बोस बोले- कांग्रेस ने की स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ छेड़छाड़
  • सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने कांग्रेस पर लगाए वंशवादी तानाशाही करने के आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उपाध्यक्ष और सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने भारत में हुए स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की और देश को वंशवादी तानाशाही में बदल दिया।

चंद्र कुमार बोस ने कहा, "साल 1857 से देश में कई महान स्वतंत्रता सेनानी रहे। मंगल पांडे, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, बिनय बादल दिनेश आदि लेकिन कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को पूरी तरह विकृत किया। कई आंदोलन को पूरी तरह विलुप्त कर दिया गया। कांग्रेस ने भारत देश को एक वंशवादी तानाशाही में तब्दील कर दिया।"

चंद्र कुमार बोस ने इस दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। नेहरू विभाजित भारत के पहले पीएम थे, अखंड भारत के नहीं। यह इतिहास देश के हर युवाओं को बताया जाना चाहिए।"

चंद्र कुमार बोस ने कहा, "यह भी तथ्य सबको पता है कि जब आजाद हिंद फौज साल 1944 में दिल्ली में घुसकर लालकिले पर तिंरगा लहराना चाहती थी तो वे पंडित नेहरू और कांग्रेस के नेता ही थे, जिन्होंने अंग्रेजों की मदद करते हुए आजाद हिंद सरकार और फौज का विरोध किया था।"
 

Created On :   21 Oct 2018 7:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story