आम आदमी को लगा जोर का झटका, सिलेंडर की कीमतों में आग

Subsidized and non Subsidized LPG price hiked per cylinder
आम आदमी को लगा जोर का झटका, सिलेंडर की कीमतों में आग
आम आदमी को लगा जोर का झटका, सिलेंडर की कीमतों में आग

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। एक बार फिर पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर बोझ डाल दिया है। कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर 93.50 पैसे और सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में 4 रुपए 56 पैसे का इजाफा कर दिया है। संभवत: ये पहला मौका होगा जब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एकमुश्त इतने रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कीमतें आज से लागू हो गई हैं। 

आज से नई कीमतें लागू
ऑल इंडिया LPG फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र का कहना है कि 1 नवंबर से घरेलू और कमर्शियल गैस महंगी हो गई है। अक्टूबर महीने तक घरेलू सिलेंडर पर 203 रुपए 10 पैसे सब्सिडी मिलती थी, एक नवंबर से 292 रुपए दो पैसे सब्सिडी मिलेगी। मिश्र ने कहा कि 6 महीने पहले रसोई गैस 93 रुपए और कमर्शियल गैस 156 रुपए महंगी हुई थी। उसके बाद इस महीने बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें- जनता की जेब पर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

कीमतों में इजाफा होने के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर अब 742 रुपए में मिलेगा। वहीं 14 किलो का सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 495.69 रुपए में मिलेगा। मुंबई की बात की जाए तो बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 718 रुपए होगी। जबकि 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत 1268 रुपए हो जाएगी। वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर 491.13 रुपए की जगह 495.69 रुपए हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- #GST की मार, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, वाणिज्यिक एलपीजी सस्ता

बता दें कि LPG के बाजार पर फिलहाल सरकारी कंपनियों का कब्जा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों का कंट्रोल है। ये कंपनियां 5 किलो, 14.2 किलो, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर बेच रही हैं। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में खबर थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लोगों को सस्ते इंटरनेट और कॉल देने के बाद अब हर घर में सस्ती रसोई गैस एलपीजी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

Created On :   1 Nov 2017 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story