ईद पर अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में ब्लास्ट, 20 की मौत

suicide Blast in Afghanistan Nangarhar Province, 20 people killed
ईद पर अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में ब्लास्ट, 20 की मौत
ईद पर अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में ब्लास्ट, 20 की मौत
हाईलाइट
  • अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 की मौत।
  • इस हमले में मृतकों में तालिबानी आतंकी
  • सुरक्षा बल और आम नागरिक भी शामिल है।
  • ईद के दूसरे दिन भी देश में संघर्ष विराम जारी है
  • अफगान सरकार तालिबानियों पर संदेह कर रही है।

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में रोडाट जिले में ईद के जश्न के दौरान आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब तालिबान और अफगान सुरक्षा बल सीजफायर का जश्न मना रहे थे। मृतकों और घायलों में तालिबान आतंकी, सुरक्षा बल और आम नागरिक भी शामिल हैं। नांगरहार के प्रवक्ता अतौला खोग्यानी ने मौतों की पुष्टि की है। इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

 

हाल ही में तालिबान लड़ाकों और अफगान सुरक्षा बलों के एक-दूसरे को गले लगाने की तस्वीर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि तालिबानी लड़ाके और अफगानी सुरक्षा बलों के बीच युद्ध विराम लागू हो गया है। इसी बीच इस ब्लास्ट से वायरल हुई तस्वीरों पर संदेह होना शुरू हो गया है। इस हमले के बाद फिर एक बार अफगान सरकार तालिबानियों पर संदेह कर रही है। खबर है कि ये धमाका तालिबानी गाड़ी में हुआ है। अफगान सरकार ने इस हमले को लेकर खुलकर किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उसे आतंकी संगठन दाइश पर भी शक है।

 

 

बता दें कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट समूह और तालिबान से जुड़े हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में लगातार हमले कर रहे हैं। शनिवार को ही अफगान राष्ट्रपति अशरफ घनी ने तालिबान के साथ युद्धविराम के बिना सरकार के विस्तार की घोषणा की थी। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंक से सबसे ज्यादा पीड़ित लोग हैं, जो सड़क के किनारे होने वाले बम ब्लास्ट में घायल हो जाते हैं।

Created On :   16 Jun 2018 3:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story