शादी के बंधन में बंधे वीरे दी वेडिंग फेम सुमित व्यास और एकता कौल 

शादी के बंधन में बंधे वीरे दी वेडिंग फेम सुमित व्यास और एकता कौल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के अपोजिट किरदार निभाने वाले सुमित व्यास अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी के बंधन में बंध गए। 15 सितम्बर को दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। जम्मू में हुई इस वेडिंग के फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फोटोज में दोनों शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में दोनों की सगाई की खबरें काफी लाइमलाइट में आई थीं। जिसके बाद अब शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि अब तक सुमित और एकता ने एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है।

Created On :   16 Sep 2018 9:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story