गर्मी ने 65 साल का रिकार्ड तोड़ा, पारा पहुंचा 46.8 डिग्री पर

Summer breaks 65 years records, temperature reach 46.8 degrees
गर्मी ने 65 साल का रिकार्ड तोड़ा, पारा पहुंचा 46.8 डिग्री पर
गर्मी ने 65 साल का रिकार्ड तोड़ा, पारा पहुंचा 46.8 डिग्री पर

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नौतपा के सातवें दिन आज गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान का नया कीर्तिमान रच दिया। आज जबलपुर जिले में रिकॉर्ड गर्मी देखी गई और उसने पिछले 65 वर्षों का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। कभी बिंद प्रदेश की राजधानी कहलाने वाले रीवा जिले में भी आज तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले 25 मई को पारा 46.7 को स्पर्श कर चुका था। उस वक्त लोगों को यह अंदाजा नहीं था कि इस वर्ष गर्मी एक नया कीर्तिमान रच देगी। वैसे तो पिछले तीन-चार दिन से परेशान कर देने वाली गर्मी बनी हुई थी।

नौतपा प्रारंभ होने के पहले दूसरे दिन तो कुछ हद तक पारा राहत दे रहा था किंतु तीसरे दिन से सूरज की किरणों में जो कोहराम मचाना शुरू किया तो वह आज तक जारी रहा।  जबलपुर के अलावा महाकौशल के दूसरे जिलों में भी गर्मी रिकॉर्ड बनाने को आमादा है। दोपहर को आग की तरह चुभती लपटें इस कदर लोगों को परेशान करती हैं कि सड़कों पर तो जैसे सन्नाटा छा जाता है। बाजार हाट में भी लोगों की संख्या कम हो जाती है इस जानलेवा गर्मी में बाहर निकलने का साहस कोई भी नहीं कर पाया। घरों के अंदर भी कूलर एसी दम दोडऩे लगे हैं। पानी के संकट के कारण कूलर चलाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बादलों की लुकाछिपी के बीच भी नौ तपा की तपन ने पिछले कई वर्षों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यूं कहें कि नौ तपा के सातवें दिन की तपन ने सभी को बेहाल कर दिया। जबलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 65 वर्षों में सबसे अधिक रहा।

कहां कितना तापमान 
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार जबलपुर में इससे पूर्व 25 मई 1954 को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबलपुर के बाद शुक्रवार का दिन दमोह में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिसे अधिक था। दमोह में न्यूनतम तापमान 29.2 डिसे दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिसे अधिक रहा। इसी तरह शुक्रवार को उमरिया में अधिकतम तापमान 45.5 डिसे, मंडला में 44.0 डिसे, सिवनी में 41.06 डिसे, अनूपपुर 43.0 डिसे, नरसिंहपुर में 44.0 डिसे, शहडोल 41 डिसे व बालाघाट में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और तपन से लोग बेहाल रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र ने आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। 
 

Created On :   31 May 2019 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story