इस माह पड़ रहे हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां रहेगा प्रभाव

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
इस माह पड़ रहे हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां रहेगा प्रभाव

डिजिटल डेस्क,नागपुर। साल के पहले ही महीने जनवरी में एक के बाद एक दो ग्रहण पड़ रहे हैंं। जिसमें 5 जनवरी, अमावस्या को सूर्य ग्रहण रहेगा, वहीं इसके बाद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ेगा। इस साल17 जुलाई को भी चंद्रग्रहण होगा जिसका व्यापक असर देश में होने का संकेत है। जनवरी माह में आने वाले दोनों ही ग्रहण हालांकि भारत में नहीं दिखेंगे और भारत में रहने वाले लोगों पर इनका अशुभ असर नहीं रहेगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का असर चीन, रूस,  साउथ कोरिया और मंगोलिया के कुछ हिस्सों पर पड़ेगा, जिससे इन जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं और देश की सीमाओं से संबंधित तनाव बढ़ेगा। वहीं चंद्रग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के कुछ देशों में दिखाई देगा। इन दोनों ग्रहण का अशुभ असर भारत में रहने वालों पर नहीं पड़ेगा।  21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

सूर्यग्रहण कब और कहां  
2 जुलाई - 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण प्रशांत महासागर पर होगा और इसका प्रभाव अफ्रीका महाद्वीप के देशों पर रहेगा। इसका असर अर्जेंटीना, बोलिविया, पेरू, ब्राजिल और कोलंबिया में रहेगा। 
26 दिसंबर - साल साल 2019 के आखिरी महीने में होने वाला ये तीसरा सूर्यग्रहण आंशिक या खंडग्रास रहेगा, जो कि भारत और सऊदी अरब सहित अन्य देशों में दिखाई देगा। इसका अशुभ असर भारत में रहने वाले लोगों पर पड़े़गा।

भारत में दिखाई देंगे ये 2 ग्रहण
16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं धनु-मकर राशि पर होगा। ग्रहण का स्पर्श रात 01:32 से होगा और मोक्ष रात 4:30 पर होगा। ग्रहण का पर्वकाल 2 घंटा 58 मिनट का रहेगा।

चंद्रग्रहण कब और कहां
नववर्ष के पहले ही महीने जनवरी में 21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी भारत में दिखाई नहीं देगा। 
17 जुलाई - खंडग्रास, साल 2019 में पड़ने वाला दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 17 जुलाई को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 58 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत सहित आसपास के अन्य देशों में दिखाई देगा और इसका असर भी भारत में रहने वाले लाेगों पर पड़ेगा।
 

Created On :   3 Jan 2019 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story