सूरज ने 128 घंटे नॉन स्टॉप गायन का वर्ल्ड रिकाॅर्ड किया पूरा

Suraj completed the world record of 128 hours non stop singing
सूरज ने 128 घंटे नॉन स्टॉप गायन का वर्ल्ड रिकाॅर्ड किया पूरा
सूरज ने 128 घंटे नॉन स्टॉप गायन का वर्ल्ड रिकाॅर्ड किया पूरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा था सभी के दिल के धड़कन बढ़ने लगी थी। नॉन स्टॉप गायन वर्ल्ड रिकॉर्ड के जैसे ही 128 घंटे पूरे हुए हॉल में उत्सव का माहौल हो गया। आखिरी गाने के गायन सूरज शर्मा को चक्कर भी आया, लेकिन अपने लक्ष्य की आरे आगे बढ़ते हुए उन्होने 128 गाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ही लिया। रिकाॅर्ड पूरा होने पर ढोल पर सभी ने डांस किया। यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लोगों में नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 128वीं जयंती पर्व पर जसवंत तुली आइनॉक्स मॉल, इंदोरा चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

हर दिन रहा चुनौती भरा

आयोजन मनीष पाटिल ने बताया कि गाने की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:46:39 बजे की गई थी। इस दौरान शर्मा का करीब 5 किलो वजन कम हुआ है। आखिर उन्होने अपनी मंजिल पा ही ली। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए डॉक्टर्स की टीम चौबीस घंटे मौजूद थी। रिकॉर्ड पूरा होने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद डॉक्टर्स ने शर्मा का चेकअप किया और तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके गले से ब्लड आया, फीवर आया और कई बार उन्हें वॉमिटिंग हुई पर उन्होेंने माइक अपने हाथ से नहीं छोड़ा। ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्हें सलाइन भी लगाई थी लेकिन शर्मा ने इन सब चुनौतियों का सामना करते हुए अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।

नेत्रदान के लिए 4000 से अधिक फॉर्म

वर्ल्ड रिकॉर्ड का आयोजन नेत्रदान व अवयव दान की जागरूकता के लिए किया जा रहा है। अभी तक 4000 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के फॉर्म भरे हैं। साथ ही अवयव दान के 200 से अधिक फॉर्म भरे गए है।  वर्ल्ड रिकॉर्ड को सफल बनाने में नगरसेवक नरेन्द्र वालदे, मोहम्मद जमाल, बाबुल डे, नागोराव जयकर, नितीन पाटील, राजू चांदेकर, नितीन शिंगाडे, हीरा वानखेड़े, आशीष वासनिक प्रयासरत है।

        


 

Created On :   28 Feb 2019 3:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story