कलंक में होगा कृति का आइटम नंबर, वरुण और ​आदित्य संग लगाएंगी ठुमके

कलंक में होगा कृति का आइटम नंबर, वरुण और ​आदित्य संग लगाएंगी ठुमके

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म "कलंक" 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के द्वारा माधुरी और संजय लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वे करीब 17 साल बाद फिल्मी पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में दर्शकों को एक खास सरप्राइज देखने को मिलेगा। 

दरअसल इस फिल्म में बरेली की बर्फी फेम कृति सेनन आइटम नंबर करने वाली हैं। 3 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया में कृति सेनन के आइटम नंबर की काफी चर्चा है। कई प्रशंसक कृति के डांस के मुरीद भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Get ready for it!! The moment for which we waited long @kritisanon dance in #kalank

A post shared by kriti (@kriti_sanon_is_everything) on

वहीं फिल्म "कलंक" का गाना "घर मोरे परदेसिया" में आलिया भट्ट क्लासिकल डांस का कथक फॉम करती दिखाई दे रही हैं। माधुरी दीक्षित के साथ उनकी सिंगिंग जुगलबंदी को लोगों ने काफी सराहा है। माधुरी-आलिया के अलावा गाने में वरुण धवन भी नजर आते हैं। गाने के बोल बढ़िया हैं, "घर मोरे परदेसिया" की शुरूआत में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सीन दर्शकों पर अफनी छाप छोड़ रहें हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी फिल्म कलंक में चौथी बार देखने को मिलेगी। आलिया भट्ट और वरुण धवन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक साथ बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उनकी सुपरहिट जोड़ी को ""बद्रीनाथ की दुल्हनिया"" और ""हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया"" में देखा गया। दोनों स्टार्स एक बार फिर कलंक में साथ आकर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं।

कलंक फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हैं, इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म कलंक को साल 2019 की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।

Created On :   5 April 2019 3:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story