2019आम चुनाव : NDA को सर्वे में बढ़त लेकिन भाजपा अपनी दम पर नहीं बना पाएगी सरकार

Survey 2019: the vote share can be NDA 36% , UPA 31%, Others 33%
2019आम चुनाव : NDA को सर्वे में बढ़त लेकिन भाजपा अपनी दम पर नहीं बना पाएगी सरकार
2019आम चुनाव : NDA को सर्वे में बढ़त लेकिन भाजपा अपनी दम पर नहीं बना पाएगी सरकार
हाईलाइट
  • NDA को सर्वे में बढ़त लेकिन भाजपा अपनी दम पर नहीं बना पाएगी सरकार
  • अन्य दलों को 33% मत
  • एनडीए का वोट शेयर 36% हो सकता है
  • कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे का चुनावी सर्वे
  • यूपीए को 31% मत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं, सभी राजनैतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं पार्टियों के आला नेता सियासी समीकरण साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे  के चुनावी सर्वे नें सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस सर्वे के अनुसार अगर देश में अभी चुनाव होते हैं तो NDA  की वापसी हो सकती है, लेकिन भाजपा अपने बूते सरकार नहीं बना पाएगी। 

सर्वे के अनुसार मत प्रतिशत

एनडीए-  36%

यूपीए-  31%

अन्य-  33%

कुल सीटें 543

इस सर्वे के अनुसार NDA को सर्वाधिक 36% वोट मिल रहे हैं, यूपीए को 31%  वहीं अन्य दलों को 33% मत मिलते हुए नजर आ रहे हैं।



हो सकता है उलटफेर
भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 2019 में सरकार तो बनाती दिख रही है लेकिन अन्य दलों का मत प्रतिशत भी कम नहीं  है। सर्वे में 36% मत एनडीए को मिलते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं यूपीए को 31% और अन्य को 33% मत मिल रहे हैं जिसके चलते बड़ा उसलटफेर हो सकता है। 2014 की तुलना में 55 सीटों का एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। वहीं बीजेपी को 37 सीटों का नुकसान हो सकता है। 

पीएम पद के लिए पहली पसंद मोदी
मोदी-49 %
राहुल-27 %

कार्वी इनसाइट्स और इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी 49 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 27 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

 

 

Created On :   19 Aug 2018 4:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story