टोक्यो दुनिया का सबसे इनोवेटिव शहर, मुंबई को 92वीं और दिल्ली को मिली 199वीं रैंक

survey: Tokyo is the worlds most innovative city, Mumbai 92th and Delhi ranked 199th
टोक्यो दुनिया का सबसे इनोवेटिव शहर, मुंबई को 92वीं और दिल्ली को मिली 199वीं रैंक
टोक्यो दुनिया का सबसे इनोवेटिव शहर, मुंबई को 92वीं और दिल्ली को मिली 199वीं रैंक
हाईलाइट
  • टोक्यो ने 'टू थिंक नाऊ' के सालाना सर्वे में लंदन को पछाड़ दिया है।
  • लिस्ट के टॉप 10 शहरों में 5 अमेरिका के हैं।
  • सर्वे में शहरों का आंकलन 162 पैमानों पर किया गया है।

डिजिटल डेस्क, लंदन। दुनिया के सबसे इनोवेटिव शहरों की सूची आई है। जापान का टोक्यो शहर इसमें सबसे अव्वल आया है। टोक्यो ने "टू थिंक नाऊ" के सालाना सर्वे में लंदन को पछाड़ दिया है। लिस्ट के टॉप 10 शहरों में 5 अमेरिका के हैं। इस सूची में भारत का कोई शहर टॉप 50 में भी शामिल नहीं है। इस लिस्ट में मुंबई को 92वीं, बेंगलुरू को 139वीं और दिल्ली को 199वीं रैंक मिली है। सूची में चेन्नई को 252 और हैदराबाद को 316वां स्थान मिला है। सर्वे में अमेरिका के सैन डियागो, पोर्टलैंड और आकलैंड जैसे छोटे शहर भी शामिल हैं। टोक्यो को नंबर वन स्थान थ्रीडी मैन्यूफेक्चरिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में बेहतरीन काम के कारण मिला है। दुनियाभर में ये माना जाता है कि टोक्यो किसी भी नई तकनीक को आसानी से अपना लेता है। जापान ने कई शहरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (रोबोटिक्स) को अस्पतालों, फाइनेंशियल सर्विसेस और गाड़ियों में भी शामिल कर लिया है। जापान में 2020 में ओलंपिक गेम्स होने वाले हैं, इसके लिए उसने फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी भी लॉन्च की है। टू थिंक नाऊ के सर्वे में शहरों का आंकलन 162 पैमानों पर किया गया है। सर्वे में मोबाइल सेवा, इंटरनेट, करोबार, भाषा, स्थानीय संगीत, कला, सांस्कृतिक उत्सव, पुरानी इमारतों का संरक्षण और नई ईमारतों की बनावट को शामिल किया गया है। इस सर्वे में शिक्षा के स्तर और स्थानीय बाजार का स्तर भी मापा गया है।

Created On :   12 Aug 2018 4:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story