इन राशियों के लिए बेहद अशुभ है सूर्य ग्रहण, अपनाएं ये उपाय

Surya Grahan on August 2017,  Astrology Predictions, Time and date
इन राशियों के लिए बेहद अशुभ है सूर्य ग्रहण, अपनाएं ये उपाय
इन राशियों के लिए बेहद अशुभ है सूर्य ग्रहण, अपनाएं ये उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यग्रहण 21 अगस्त सोमवार को पड़ रहा है। इसे साल का दूसरा बड़ा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है, जिसका लाइव टेलिकास्ट नासा द्वारा किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण रात्रि के वक्त है, जिसकी वजह से यहां उस वक्त यहां रात अर्थात अंधेरा होगा और सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण का असर राशियों पर स्पष्ट रूप से देखने मिलेगा। आइए यहां जानते हैं किस पर पर सूर्यग्रहण का क्या असर होगा...

मेष: निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होगी। ग्रहण पंचम भाव में लगेगा। चूंकि पंचम भाव संतान और शिक्षा का स्थान होता है इसलिए ग्रहण के प्रभाव से संतान कष्ट में आएंगी। उनकी शिक्षा में बाधा आएगी।

वृष:  स्थायी संपत्ति की हानि हो सकती है। परिजनों से विवाद होगा। इस राशि के लिए ग्रहण चतुर्थ भाव में लगेगा। चतुर्थ स्थान सुख स्थान होता है इसलिए भौतिक सुख.सुविधाओं में कमी आएगी। माता-पिता को बीमारीए कोई कष्ट होगा। 

मिथुनः अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। ग्रहण तीसरे भाव असर दिखाएगा। भाई-बंधुओं, मित्रों से विवाद होगा। कोई करीबी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता हैए चाहे वह परिजन हो या मित्र। 

कर्क: अनाचक किसी कार्य पर बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। द्वितीय भाव धन.संपत्ति का स्थान होता है। इसलिए खर्च की अधिकता बनेगी। 

सिंह: जिनकी कुंडली में शनि और राहु-केतु खराब स्थिति में है वे शारीरिक कष्ट पाएंगे। इस राशि के लग्न पर ही ग्रहण है। यह स्थान स्वयं की शारीरिक स्थिति और पिता का स्थान है। लग्न पर शनि की दृष्टि होने से इस बात का ध्यान रखना होगा कि यदि आपने पूर्व में कोई गलती की है तो अब उसके दंड के लिए तैयार हो जाएं। 

कन्या: शरीर के दाहिने हिस्से में चोट लग सकती है। दाहिनी आंख प्रभावित हो सकती है। इस राशि के द्वादश भाव या व्यय स्थान में ग्रहण का प्रभाव रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। यात्रा अधिक करना होगी और यात्रा में कष्ट भी उठाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान सामान चोरी हो सकता है। 

तुला: स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। व्यापारी वर्ग को एक माह तक कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आय स्थान एकादश भाव को प्रभावित करेगा सूर्य ग्रहण। नौकरीपेशा व्यक्तियों की नौकरी में बाधा आएगी। नौकरी छूटने के भी संकेत हैं। 

वृश्चिक: अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें उसका अंत शुभ नहीं होगा। इस राशि वालों के दशम भाव में ग्रहण लगेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उसमें उन पर कोई आरोप लगेगा और उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। तबादला भी हो सकता है।  

धनु: नवम भाव पर ग्रहण होगा इसलिए धर्म-कर्म के प्रति विरक्ति हो सकती है। अति उत्साह नुकसानदायक साबित होगा। इसलिए जो भी कार्य करें सोच-समझकर और बड़ों से सलाह लेने के बाद ही करें। उन्नति के योग बनेंगे, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही अधिक करनी होगी।

मकर: जीवनसाथी को कोई रोग आ सकता है। मकर राशि के लिए ग्रहण अष्टम भाव में लगेगा। अचानक दुर्घटना का भय रहेगा। शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए सावधानी से कार्य करें, हालांकि शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। 

कुंभ: नौकरी और व्यापार में हानि हो सकती है। इस राशि के सप्तम भाव में ग्रहण लगेगा। इसलिए सबसे ज्यादा वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। जिन लोगों का सप्तमेश कमजोर है उनका विवाह टूट भी सकता है। दांपत्य जीवन में भारी कष्ट, तनाव, मनमुटाव की स्थिति बनेगी। 

Created On :   20 Aug 2017 5:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story