MP : स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM शिवराज हुए शामिल

SuryaNamaskar organised on the birth anniversary of Vivekananda
MP : स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM शिवराज हुए शामिल
MP : स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM शिवराज हुए शामिल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आज मध्यप्रदेश में राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा दीपक जोशी, महापौर आलोक शर्मा भी शामिल हुए, जिन्होंने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
 


ये भी पढ़ें-नटखट नरेन्द्र से महापुरुष बनने तक ऐसा रहा स्वामी विवेकानंद का सफर

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित भी किया।सीएम ने कहा कि मैं बच्चन से ही स्वामी विवेकानंद की दी हुई शिक्षाओं को पढ़ रहा हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं के कारण हूं। आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, जो हमें सन्देश देती है कि हम केवल हाड़-मांस के पुतले नहीं, बल्कि ऊर्जा से भरे इन्सान हैं, जो कोई भी काम कर सकते हैं, हमारे लिए कोई काम असंभव नहीं है।


उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और योग सबसे आवश्यक है। यदि यह सब न कर सको तो केवल सूर्य नमस्कार कर लो। आप बच्चों को अपने जीवन के बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहना जरुरी है, इसलिए नियमित रूप से योग करो और साथ ही खान-पान पर संयम रखो, शरीर तंदरुस्त रखो। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों से कहा कि बच्चों योग करो और मन लगाकर पढ़ाई करो। अनंत आकाश में उड़ान भरो, सफल बनो ताकि आने वाले समय में भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सको। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। 

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में करीब 4 हजार स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। इसके अलावा सांसद आलोक संजर, मंत्री दीपक जोशी, भोपाल महापौर आलोक शर्मा समेत कई अधिकारी शामिल हुए। 

Created On :   12 Jan 2018 5:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story