सुशील मोदी के बेटे की शादी : न लेंगे दहेज, न बजेगा बैंड, जानें क्यों

sushil modi sons utkarsh marriage without dowry
सुशील मोदी के बेटे की शादी : न लेंगे दहेज, न बजेगा बैंड, जानें क्यों
सुशील मोदी के बेटे की शादी : न लेंगे दहेज, न बजेगा बैंड, जानें क्यों

डिजिटल डेस्क, पटना। "दहेज लेना कानून अपराध है" जैसे स्लोगन आपने, पढ़े, सुने होंगे। इस कुरीति से छुटकारे के लिए कई बार जागरूक कार्यक्रम चलाए जाते हैं बावजूद ये आज भी समाज में जहर की तरह घुला हुआ है। दहेज के लिए बहू की हत्या जैसी कई खबरें रोजाना अखबारों में आती हैं, लेकिन इससे जड़ से मिटाने के सारे प्रयास धरे के धरे रह जाते हैं। अब इस पर एक नया संदेश देने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सामने आए हैं।

सुशील मोदी ने अपने बेटे की शादी में दहेज लेने से मना कर दिया है। सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी आज होने जा रही है। शादी पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होगी। खास बात ये है कि शादी के लिए सभी मेहमानों को ई-कार्ड के जरिए आमंत्रित किया गया है।

गिफ्ट से इंकार
सुशील मोदी ने इस शादी में आने वाले सभी गेस्टों को गिफ्ट लाने से मना किया है। मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था तो नहीं की गई है, लेकिन प्रसाद के तौर पर लड्डू और पाणी ग्रहण संस्कार की पुस्तिका दी जाएगी। 



कौन हैं उत्कर्ष

उत्कर्ष सुशील मोदी के बड़े बेटे हैं। वे बेंगलुरु में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं। उनकी शादी चार्टर्ड अकाउंटेंट यामिनी से तय हुई है। यामिनी कोलकाता में रहती हैं।  शादी की खास बात ये है कि इसमें न तो बैंड-बाजा होगा और न ही कोई बारात निकाली जाएगी।

इस पर सुशील मोदी का कहना है कि बेटे उत्कर्ष की शादी दिन में बिना तिलक दहेज के सादगीपूर्ण तरीके से होगी। सुशील मोदी थोड़े भावुक हुए और उन्होंने अपनी शादी का भी जिक्र किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा मेरी शादी भी काफी सादगी के साथ हुई थी और मेरे बेटे की भी ऐसे ही होगी। उन्होंने कहा, इस शादी में कोई नाच गाना भी नहीं होगा। आमंत्रितों को गिफ्ट लाने से भी मना किया गया है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून के बाद अब बाल विवाह और बिना दहेज की शादी के लिए लोगों को जागरूक करने में लगी है। सुशील मोदी का कहना है कि बिहार सरकार ने दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है। हम सब इसके साथ हैं और सबों को इस मुहिम में साथ देना चाहिए।
 

Created On :   18 Nov 2017 1:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story