लंदन ब्रिज पर संदिग्ध हमला, 5 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

लंदन ब्रिज पर संदिग्ध हमला, 5 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की राजधानी में ए​तिहासिक लंदन ​ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लंदन पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लंदन ब्रिज के पास एक परिसर में चाकू से हमला किए जाने की सूचना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे मिली थी। साथ ही फायरिंग की सूचना थी। ब्रिटिश ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, हालांकि ट्रेन सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई। 

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान जारी कर कहा है, "हम लंदन ब्रिज की घटना के संबंध में शुरुआती चरण में हैं।" पुलिस ने अपने बयान में लोगों से अपील की है, "अगर आप घटनास्थल के नजदीक हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।"

 

 

बता दें कि लंदन ब्रिज उन इलाकों में है जहां जून 2017 में आईएसआईएस से प्रेरित आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। आतंकवादियों ने एक गाड़ी को पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ाने के बाद अंधाधुंध चाकूबाजी की थी।
 
 

Created On :   29 Nov 2019 6:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story