तीन बड़े राज्यों में आज होगा सत्ता का हस्तांतरण, दिखेगी विपक्षी एकजुटता

swearing-in ceremony of newly elected CM of MP, CG and Rajasthan
तीन बड़े राज्यों में आज होगा सत्ता का हस्तांतरण, दिखेगी विपक्षी एकजुटता
तीन बड़े राज्यों में आज होगा सत्ता का हस्तांतरण, दिखेगी विपक्षी एकजुटता
हाईलाइट
  • मध्य प्रदेश में दोपहर 01.30 बजे कमलनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • राजस्थान में अशोक गहलोत सोमवार सुबह 10 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
  • राजस्थान में शाम 5 बजे भूपेश बघेल ग्रहण करेंगे सीएम पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में आज सत्ता का हस्तांतरण होने जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकारें थी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जहां पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार थी, वहीं राजस्थान में बीजेपी 5 साल से सरकार में थी। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में इन तीनों ही राज्यों से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका और अपनी सरकार बनाई। हालांकि चुनाव नतीजों के बाद तीनों ही राज्यों में सीएम पद के लिए लम्बा घमासान चला। राजस्थान में जहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम पद को लेकर होड़ मची थी तो वहीं मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दम भर रहे थे। छत्तीसगढ़ में तो सीएम पद के लिए चार उम्मीदवार लाइन में थे।

बहरहाल, राजस्थान में अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यहां पढ़िए इन तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण की क्या है तैयारियां...

कमलनाथ अकेले लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल का गठन बाद में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाएंगी। सोमवार को कमलनाथ अकेले शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा और उसी के बाद मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए जंबूरी मैदान में भव्य तैयारियां की गई हैं। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के लगभग सभी दिग्गज नेता तो मौजूद होंगे ही, साथ ही UPA और मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद रहेंगे। समारोह में उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों और अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे होगा।

राजस्थान में अशोक गहलोत संग शपथ लेंगे सचिन पायलट
राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के अल्बर्ट हॉल में होगा। समारोह सुबह 10 आयोजित किया जाएगा। यहां भी मोदी विरोधी पूरा खेमा एकजुट होगा। यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर फारुक अब्दुल्ला, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, आरजेडी के तेजस्वी यादव, डीएमके के एमके स्टालिन, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की संभावना है। यहां भी अभी सिर्फ गहलोत और पायलट ही शपथ लेंगे, मंत्रिमंडल का गठन बाद में होगा।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल लेंगे सीएम पद की शपथ
छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम 5 बजे भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता रायपुर में एकजुट होंगे।
रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर तमाम तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि यहां भी भूपेश बघेल अकेले शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा।
 

Created On :   16 Dec 2018 2:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story