T-20: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 45 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

T-20: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 45 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
T-20: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 45 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
T-20: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 45 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

डिजिटल डेस्क, जोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका ने रविवार को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 45 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीती। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 198 रन बनाए। बारिश होने के कारण श्रीलंका को 17 ओवर में 183 का लक्ष्य मिला, लेकिन मेहमान टीम 15.4 ओवर में 137 रन ही बना सकी। डुआन प्रिटोरियस को उनकी धुंआधार पारी (77 नाबाद) के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। रीजा हेंड्रिक्स को 3 मैचों में 139 रन बनाने के लिए "मैन ऑफ द सीरीज" चुना गया।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका को पहला झटका छठवें ओवर में 37 के कुल योग पर एडेन मार्करम (15) के रूप में लगा। उन्हें सुरंगा लकमल ने आउट किया। प्रिटोरियस ने हेंड्रिक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 127 के कुल योग पर हेंड्रिक्स को जेफरी वंडरसे ने अपना शिकार बनाया। अंतिम पांच ओवरों में जेपी डुमिनी और प्रिटोरियस ने 71 रन बटोरकर टीम का स्कोर 198 तक पहुंचाया। डुमिनी 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जवाब में सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने श्रीलंका के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शुरुआती चार ओवरों में श्रीलंका ने 42 रन बनाए। उसे पहला झटका पांचवे ओवर में धनंजया डी सिल्वा के रूप में लगा। इसके बाद, श्रीलंका ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। 10वें ओवर तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। निचले क्रम में इसुरू उडाना ने तेजी से 36 रन बनाए। हालांकि, बारिश के खलल के बाद मैच 17 ओवर का कर दिया गया और मेहमान टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साउथ अफ्रीका की ओर से एंदिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। 

Created On :   25 March 2019 10:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story