Poster release: भूमि और तापसी का देसी रूप, उपले थापती तस्वीर आई सामने

Poster release: भूमि और तापसी का देसी रूप, उपले थापती तस्वीर आई सामने

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर इस समय फिल्म "सांड की आंख" की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया जा रहा है। हालही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें यह दोनों एक्ट्रेस ग्रामीण वेशभूषा में उपले थापती दिख रही हैं। इस फोटो को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। 

इस फोटो में दोनो एक्ट्रेस गांव के परिधान में उपले थापती दिख रही हैं। दोनों के चेहरे दिखाए नहीं दे रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि फोटो में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ही है। इससे पहले भी फिल्म के बारे में घोषणा करते हुए तापसी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे भूमि और तापसी, अनुराग संग बैठी नजर आई थीं।

इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप और निधि परमार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू के अलावा प्रकाश झा, विनीत सिंह अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। यह पहली बार है, जब भूमि और तापसी एक सा​थ, एक पर्दे पर साथ दिखाई देंगी। यह दोनों ही एक्ट्रेस युवा पीढ़ी की पंसदीदा एक्ट्रेस है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को उनकी जोड़ी पसंद आए। 

हालही में आई तापसी पन्नू की फिल्म बदला को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन है। इसके पहले भी दर्शक तापसी और ​अमिताभ की जोड़ी को फिल्म पिंक में देख चुके हैं। वहीं भूमि पेडनेकर की बात की जाए तो भूमि की फिल्म सोनचिड़िया हालही में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। यह फिल्म चंबल के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया। फिल्म में सुशांत और भूमि सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हैं।  

Created On :   12 March 2019 5:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story