किसी भी पुरुष से सेक्स, यहां आपस में शादी कर रही हैं लड़कियां 

Tanzanias kuria tribe, Sex with any man, marriage traditions
किसी भी पुरुष से सेक्स, यहां आपस में शादी कर रही हैं लड़कियां 
किसी भी पुरुष से सेक्स, यहां आपस में शादी कर रही हैं लड़कियां 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस गांव में महिलाएं ना ही समलैंगिक हैं और ना ही उन्हें कोई मानसिक बीमारी, इसके बाद भी ये आपस में शादी कर रही हैं। आपस में शादियों का सिलसिला कुछ इस कदर बढ़ा है कि अब गांव के पुरुषों को शादी के लिए लड़कियां मिलना मुश्किल हो रहा है। इस वर्ग में हर उम्र की महिलाएं शामिल हैं। ये अनोखी शादियां हो रही हैं तंजानिया की कुर्या जनजाति में...

संपत्त्ति से बेदखल 

दरसअल, तंजानिया में कुर्या जनजाति की महिलाओं को पति की मौत के बाद संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है। इसके बाद उन्हें बेहद ही दुखमय जीवन व्यतीत करना पड़ता है। जो महिलाएं इससे रू-ब-रू हो चुकी हैं वे औरों को इस तकलीफ से बचाना चाहती थीं। जिसके बाद कुर्या जनजाति की इन महिलाओं ने एक नया रास्ता खोज लिया। 

परंपरा को मिला नाम 

यहां महिलाओं ने आपस में ही शादियां करना शुरू कर दियाए और परंपरा को न्यूम्बा थोबू नाम दिया। इस तरह की शादियों में महिलाएं किसी भी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। महिलाओं की इस परंपरा से कुर्या जनजाति के लोग काफी परेशान हो गए हैं। अब समुदाय की अधिकांश लड़कियां इस रास्ते को अपनाकर सुखी जीवन के साधन एकत्रित करने लगी हैं। 

कड़ी सजा की परंपरा 

इस परंपरा के बाद महिलाएं तो किसी भी पुरुष के साथ संबंध बना सकती हैं, लेकिन पुरुष ऐसा नहीं कर सकते। इस समाज में पुरुष महिलाओं को उनकी इजाजत के बगैर छू भी नहीं सकते। अगर कोई ऐसा करता है तो समाजिक नियमों के अनुसार कड़ी सजा दी जाती है।

Created On :   31 Aug 2017 6:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story