Tata ने H5X SUV का किया नामकरण, देखिए SUV का ऑफिशिएल वीडियो

Tata Motors announced it highly awaited H5X SUV named Harrier.
Tata ने H5X SUV का किया नामकरण, देखिए SUV का ऑफिशिएल वीडियो
Tata ने H5X SUV का किया नामकरण, देखिए SUV का ऑफिशिएल वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। TATA MOTORS ने अपनी अपकमिंग SUV H5X का नामकरण कर लिया है। कंपनी ने इस नई SUV को HARRIER नाम दिया है। अनुमान है कि TATA HARRIER इस साल के अंत तक प्रोडक्शन लेवल पर आएगी। इंडिया में त्यौहारों के सीजम में इसे आधिकारिक रूप से रीवील किया जाएगा। हालांकि SUV को पसंद करने वाले लोग अगले साल मार्च में इसे अपना बना सकेंगे। हाल ही में कंपनी ने एक वीडियो टीज किया है। जिसमें दिखाया गया है कि TATA HARRIER दिखने में कैसी होगी और नई कार में कंपनी आपको क्या देने वाली है। तो चलिए पहले वीडियो देख लीजिए।

 

TATA HARRIER को बनाने में एक दम नये OMEGA प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाएगा। जो असल में रिडिजाइन और इंजीनियर किया हुआ प्लेटफार्म है। टाटा मोटर्स ने इस प्लेटफार्म को LAND ROVER से लिया है। इंडिया के लिए इस प्लेटफार्म में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। मोनोकॉक प्लेटफार्म को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसमें इंडियन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। कंपनी की नई SUVअसल में फ्लैगशिप SUV होगी। कार कंपनी के लाइनअप में सबसे ऊपर की जगह घेरेगी। TATA HARRIER की कीमत 15 लाख से शुरू होने का अनुमान है। ये कार HEXA से महंगी होगी।

 

TATA HARRIER के लॉन्च होते ही महिंद्रा XUC5OO, जीप कम्पस और हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर मिलेगी। टाटा की नई HARRIER में जीप कम्पस वाला 2 लीटर फीएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन होगा। लेकिन खबर है कि इस इंजन को 140 BHP और 320 NM के लिए डीट्यून किया जाएगा। इंजन का साथ देगा 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स। इस गियरबॉक्स की मदद से कार के फ्रंट व्हील को ताकत मिलेगी। अनुमान है कि कंपनी इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ सकती है। साथ ही ऑल-व्हील ड्राइन एक ऑप्शन के रूप में उपलब्ध होगा। TATA HARRIER इंडिया में बेची जाने वाली अब तक की सबसे शार्प स्टाइल वाली SUV होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक साल के अंदर कार का एक लंबा 7 सीटर वर्जन भी इंडिया में लॉन्च होगा।

Created On :   13 July 2018 4:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story