Tata Tiago JTP और Tigor JTP के फीचर्स का हुआ खुलासा, कल होंगी लॉन्च

Tata Tiago JTP and Tigor JTP Specification, Features Revealed
Tata Tiago JTP और Tigor JTP के फीचर्स का हुआ खुलासा, कल होंगी लॉन्च
Tata Tiago JTP और Tigor JTP के फीचर्स का हुआ खुलासा, कल होंगी लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors अपनी दो नई कार Tiago JTP और Tigor JTP को 26 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने दोनों कारों के फीचर्स की जानकारी दी है। इस संस्करण को Jayem Automotives और Tata ने मिल कर तैयार किया है। बता दें कि Tata ने 2018 Indian Auto Expo में पहली बार Tiago JTP और Tigor JTP को प्रदर्शित किया था। 

फिलहाल इनकी कीमत को लेकर कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Tiago JTP की कीमत 6 लाख रुपए और Tigor JTP की कीमत करीब 7 लाख रुपए तक हो सकती है। कितनी खास हैं ये दोंनों कार आइए जानते हैं...

इंजन
बता करें इंजन की तो Tiago JTP और Tigor JTP में 1.2-लीटर का टर्बोचार्जड, 3-सिलिंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके इंजन को री-ट्यून किया गया है, जो 114PS की मैक्सिमम पावर और 150 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Tiago और Tigor JTP में स्टैंडर्ड रिवाइज्ड 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।

परफोर्मेंस
दोनों की कारें कंपनी की परफार्मेंस कार के रूप में लॉन्च होंगी। इन्हें पहले की अपेक्षा अधिक पावरफुल बनाया गया है। दोनों कारों में JTP वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह दोनों कारें 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 10 सेकंड्स में पकड़ लेंगी।

सुरक्षा
सुरक्षा के तौर पर दोनों कारों में ABS (Anti-lock braking system), EBD और ट्विन एयरबैग्स भी दिए गए हैं।

इनसे मुकाबला
दोनों कारों में काफी बदलाव किए गए हैं। इनमें दिए गए फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है दोनों कारों का मुकाबला Baleno RS और Polo GT से होगा।

Created On :   25 Oct 2018 10:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story