स्वामी चैतन्य महाप्रभु की सीख, राजनीति से दूर रहे संत-महंत, सियोल में उठाया आंतक का मसला 

teaching of Mahaprabhu Saint Mahant should away from politics
स्वामी चैतन्य महाप्रभु की सीख, राजनीति से दूर रहे संत-महंत, सियोल में उठाया आंतक का मसला 
स्वामी चैतन्य महाप्रभु की सीख, राजनीति से दूर रहे संत-महंत, सियोल में उठाया आंतक का मसला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संतों का काम राजनीति करना नहीं है। बल्कि सत्ता संभालने की बजाय संत-महात्माओं का काम मार्गदर्शन का होना चाहिए। सच्चा संत जहां भी रहेगा, उसे सम्मान मिलेगा। यह बात श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु ने कही। कोरिया के सियोल में आयोजित विश्व शांति परिषद में हिस्सा लेने के बाद मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजनीति नीति पूर्ण होनी चाहिए। इसमें किसी संत-महंत का क्या काम। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर स्वामी चैतन्य महाप्रभु ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

लोग एकजुट होकर देशहित में कार्य करें

 उन्होंने कहा कि सारे लोग एकजुट होकर देशहित में कार्य करें तो भारत को फिर से जगतगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि धर्म ढकोसला नहीं बल्कि विज्ञान सम्मत है। अपने तुच्छ स्वार्थों के लिए उसे ढकोसला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। धर्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दुनियाभर से आए धर्म गुरुओ के बीच कहा कि भारत आंतक का शिकार हो रहा है। इसमें मासूम मारे जा रहे हैं।

पाकिस्तान पर साधा निशाना

स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु ने कहा कि पड़ोसी देश को यह अघोषित युद्ध बंद करना चाहिए। आए दिन होने वाली घुसपैठ आतंकवादी हमले, आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाकर सैनिकों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करके अमानवीयता की सारी हदें तोड़ रखी है। हम पर हमेशा युद्ध थोपे गए जबकि भारत सर्वे भवन्तु सुखिन और विश्व बंधुत्व का भाव रखने वाला राष्ट्र है। हम पृथ्वी ही नहीं संपूर्ण ब्रह्माण्ड में शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति स्थापित होगी, तभी मानवता का कल्याण होगा। सियोल के विश्व शांति परिषद में उन्होंने प्रमुखता से आतंकवाद का मुद्दा उठाया। साथ ही इसके दुश्परिमाणों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में शांति स्थापित करने की जरूरत है।

Created On :   8 Dec 2017 4:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story